Angad Bedi: अभिनेता अंगद बेदी अपनी एक्टिंग की वजह से पहचाने जाते हैं. एक्टर ने अपने जीवन में एक ऐसी गलती कर दी थी, जिससे उनके पिता ने उनसे 12 साल तक बात नहीं की थी. जानिए क्या थी वजह.
जब अंगद बेदी के पिता हुए नाराज
Angad Bedi Birthday: दिवंगत क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और अभिनेता अंगद बेदी मनोरंजन की दुनिया में नाम कमा रहे हैं. आज 06 फरवरी को अभिनेता अपना 42 बरस हो चुके हैं. अंगद बेदी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. फिल्म पिंक में निभाई गई भूमिका के लिए उन्हें सराहना मिली थी. अभिनेता की जिंदगी में एक ऐसा पल आया, जब उनके पिता ने उनसे 12 साल तक बात नहीं की थी. इसकी वजह आपको हैरान कर सकती हैं. जानिए वो किस्सा.
अंगद बेदी ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट में बताया था कि उन्हें 22 साल की उम्र में उन्होंने अपने बाल कटवाने का फैसला किया. इसके लिए उन्हें पगड़ी उतारनी पड़ी, जो सिख की पहचान होती है और इसके बाद उन्होंने पगड़ी पहनना छोड़ दिया. जब उनके पिता बिशन सिंह बेदी ने उन्हें देखा तो बहुत नाराज हुए. अभिनेता के पिता ने नाराजगी जताई और पगड़ी उतारना को दुर्भाग्य बताया. इसी वजह से पिता और बेटे के रिश्तों में ऐसी दूरी आ गई कि बिशन सिंह बेदी ने करीब 12 साल तक उनसे कोई बातचीत नहीं की. वह कहते हैं कि जब साल 2016 में पिंक फिल्म रिलीज हुई, तब दोनों में बातचीत शुरू हुई.
अंगद बेदी के करियर की बात करें, उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. उन्होंने एक्टिंग डेब्यू साल 2004 में आई मलयालम शॉर्ट फिल्म ‘काया तरण’ से किया था. लेकिन, उन्हें साल 2011 में रिलीज हुई पिक्चर ‘फालतू’ से असल पहचान मिली. वह ‘टाइगर जिंदा है’, ‘डियर जिंदगी’ और ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘हाय नन्ना’, ‘घूमर’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’, पिंक जैसी फिल्मों में भी काम किया है.
अंगद बेदी के पिता, बिशन सिंह बेदी, भारतीय टीम के सबसे मशहूर क्रिकेट कप्तान थे. 77 साल की उम्र में बिशन सिंह बेदी ने आखिरी सांस ली. उन्हें सम्मान देने के लिए, अंगद ने उसी साल दुबई में एक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक स्प्रिंटर के तौर पर इंटरनेशनल डेब्यू किया, जिस साल उनके पिता का निधन हुआ था.
Bijnor Thief Arrest News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार…
Khawaja Asif controversial Statement: अमेरिका और ईरान के युद्ध विराम के बीच पाकिस्तान के रक्षा…
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 20 से ज्यादा आईएएस और डैनिक्स (DANICS दिल्ली, अंडमान…
एक व्यवसायी को जब यह पता चला कि उसके तीन कर्मचारी अपनी शिक्षा का खर्च…
Islamabad traffic advisory For Iran-US Peace Talks: ईरान और अमेरिका के हुए सीजफायर के बाद…
Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इस दोस्ती में हुए मस्ती-मजाक का अंजाम खौफनाक…