<
Categories: मनोरंजन

अनिल कपूर का बड़ा खुलासा: सुनीता से शादी से पहले 25 महिलाओं के साथ था चक्कर, खुद बताया अपना ‘प्लेबॉय’ सच!

बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि पत्नी सुनीता से शादी करने से पहले उन्होंने लगभग 25 महिलाओं को डेट किया था. 11 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद, अनिल ने अपने करियर की शुरुआत में ही सुनीता से शादी की. आज यह जोड़ा बॉलीवुड के सबसे सफल कपल्स में से एक है.

बॉलीवुड के ‘एवरग्रीन’ अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते है.  हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके पुराने इंटरव्यू फिर से वायरल हो रहे है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी से पहले की निजी जिंदगी के बारे में एक चौंकाने वाला सच कुबूल किया था.

’25 गर्लफ्रेंड्स और फिर मिली सुनीता’

अनिल कपूर ने अपनी फिल्म ‘मुबारकां’ के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजाकिया अंदाज में बताया था कि वह शादी से पहले काफी रोमांटिक किस्म के इंसान थे.  उन्होंने स्वीकार किया, मैंने सुनीता से शादी करने से पहले करीब 20 से 25 महिलाओं को डेट किया था.  हालांकि, उन्होंने तुरंत यह भी साफ किया कि उन सभी में सुनीता कपूर उनके लिए सबसे खास और ‘बेस्ट’ थी.

कैसी रही सुनीता के साथ प्रेम कहानी?

अनिल और सुनीता की लव स्टोरी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है.  इनकी शुरुआत एक ‘प्रैंक कॉल’ (Prank Call) से हुई थी. अनिल कपूर को एक दोस्त ने सुनीता का नंबर मजाक करने के लिए दिया था, लेकिन सुनीता की आवाज सुनते ही अनिल उन पर फिदा हो गए. जब अनिल कपूर फिल्मों में काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब सुनीता एक सफल मॉडल थी.  खबरों के मुताबिक, उस दौर में सुनीता अक्सर अनिल के टैक्सी के बिल और डेट्स का खर्च उठाती थी. सुनीता ने शादी के लिए शर्त रखी थी कि वह घर के काम और किचन नहीं संभालेंगी.  अनिल ने तब तक इंतजार किया जब तक वह एक नौकर रखने के काबिल नहीं हो गए.

करियर या प्यार? अनिल ने चुना दोनों

1984 में जब अनिल कपूर को फिल्म ‘मेरी जंग’ मिली, तो उन्हें लगा कि अब वह शादी के लिए आर्थिक रूप से तैयार है.  कई लोगों ने उनसे कहा था कि करियर के शुरुआती दौर में शादी करना उनके स्टारडम को खत्म कर सकता है, लेकिन अनिल ने अपने प्यार को चुना.  उन्होंने 18 मई को सुनीता को प्रपोज किया और अगले ही दिन 19 मई को शादी कर ली.

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

अनिल कपूर के इस पुराने खुलासे पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शंस आ रहे है.  कुछ लोग उनके पुराने ‘प्लेबॉय’ अंदाज को देखकर हैरान है, तो कुछ लोग इस बात की तारीफ कर रहे है कि इतने सालों बाद भी अनिल और सुनीता का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे मजबूत रिश्तों में से एक है.
Mansi Sharma

Recent Posts

‘मैंने पहले ही कहा था…’ राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर अक्षय कुमार ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला फिल्म के प्रमोशन में बिजी…

Last Updated: March 27, 2026 21:13:32 IST

पैरासिटिक इन्फेक्शन क्या है? जिसकी चपेट में आने पर घटा सबा आजाद का 4 KG वजन, जानें लक्षण, बचाव और इलाज

Saba Azad Parasitic Infection:  सबा को एक गंभीर पैरासिटिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती…

Last Updated: March 27, 2026 21:10:23 IST

IPL का अंजान बल्लेबाज, पंजाब किंग्स को फाइनल में फिर पहुंचाएगा? श्रेयस अय्यर को बड़ी उम्मीदें

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आर्य ने अपनी निडर बल्लेबाज़ी और लगातार अच्छे…

Last Updated: March 27, 2026 20:54:01 IST

Ladakh Avalanche: लद्दाख में भारी हिमस्खलन, 7 की मौत और 5 लोग हुए घायल; कई वाहन धंसे

Ladakh Avalanche: लद्दाख में जोजीला के पास हिमस्खलन होने से सात लोगों की मौत हो…

Last Updated: March 27, 2026 21:00:15 IST

‘IPL में खिलाड़ियों को और पैसा मिलना चाहिए, 25 करोड़ कम है…’पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

पूर्व अभिनव मुकुंद ने बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने कहा है कि आईपीएल खिलाड़ियों…

Last Updated: March 27, 2026 20:08:20 IST

IPL 2026: बुमराह से लेकर रोहित शर्मा तक…इस लाइनअप के साथ किसी भी टीम को धूल चटा सकती है मुंबई इंडियंस

IPL 2026 Mumbai Indians: आईपीएल के आगाज से पहले आज हम आपको आईपीएल 2026 सीजन…

Last Updated: March 27, 2026 20:10:31 IST