<
Categories: मनोरंजन

Anirudh-Kavya Wedding Invitation: अनिरुद्ध-काव्या की शादी का शाही न्योता! 3 महीने में तैयार हुआ विंटेज वेडिंग बॉक्स, अंदर की चीजें देख रह जाएंगे हैरान

Anirudh-Kavya Wedding Invitation: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खबरों के बीच शाही वेडिंग इनविटेशन बॉक्स वायरल हुआ. विंटेज डिजाइन वाले इस खास न्योते को तैयार करने में साढ़े तीन महीने लगे.

Anirudh-Kavya Wedding Invitation: म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ग्रीस में एक निजी समारोह में शादी कर सकते हैं. इसी बीच उनके वेडिंग रिसेप्शन के खास इनविटेशन बॉक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस बॉक्स का शाही डिजाइन, विंटेज लुक और बारीक कारीगरी लोगों का ध्यान खींच रही है. खास बात यह है कि इसे तैयार करने में करीब साढ़े तीन महीने की मेहनत लगी. आइए जानते हैं कि आखिर इस खास न्योते में ऐसा क्या है, जो इसकी इतनी चर्चा हो रही है.

अनिरुद्ध-काव्या के वेडिंग इनविटेशन में दिखा रॉयल अंदाज

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का रिसेप्शन इनविटेशन कोई आम शादी का कार्ड नहीं है. इसे आइवरी और हल्के पाउडर ब्लू रंग के खूबसूरत बॉक्स में तैयार किया गया है. बॉक्स पर उभरी हुई डिजाइन, बारीक डिटेलिंग और विंटेज स्टाइल की क्रेस्ट सील इसे शाही लुक देती है. इसका डिजाइन बारोक स्टाइल से प्रेरित है. यह स्टाइल अपनी भव्य सजावट, बारीक नक्काशी और शाही अंदाज के लिए जाना जाता है. बॉक्स को देखकर साफ लगता है कि इसके हर हिस्से को खास तरीके से तैयार किया गया है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

बॉक्स तैयार करने में क्यों लगे साढ़े तीन महीने?

इस खास वेडिंग इनविटेशन को Pink Whistle Man की रंजनी अयंगर ने डिजाइन किया है. द फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बॉक्स को तैयार करने में करीब तीन से चार महीने लगे. दिलचस्प बात यह है कि डिजाइन का शुरुआती आइडिया करीब एक हफ्ते में तैयार हो गया था. लेकिन इसे अंतिम रूप देने में काफी समय लगा. इस दौरान बॉक्स के मटीरियल, बनावट, वजन और हिंज यानी जोड़ने वाले हिस्सों में कई बदलाव किए गए. इसकी क्वालिटी और फिनिशिंग पर भी खास ध्यान दिया गया. रंजनी के मुताबिक, हर छोटी-बड़ी चीज को सही करने के बाद ही इस शाही इनविटेशन बॉक्स को फाइनल किया गया.

पहली बार बॉक्स देखकर कैसा था अनिरुद्ध और काव्या का रिएक्शन?

डिजाइनर ने बताया कि जब अनिरुद्ध और काव्या ने पहली बार इस बॉक्स को देखा, तो उन्हें इसका डिजाइन बेहद पसंद आया. सिर्फ कपल ही नहीं, बल्कि उनकी मांओं को भी यह इनविटेशन काफी अच्छा लगा. रंजनी के मुताबिक, शुरुआती सैंपल पर भी परिवार की प्रतिक्रिया शानदार थी. जब सभी बॉक्स तैयार होकर सामने आए, तो कपल और उनके परिवार की खुशी देखकर उन्हें काफी अच्छा लगा. डिजाइनर के लिए यह प्रतिक्रिया उनकी महीनों की मेहनत का खास इनाम थी.

मेहमानों की तारीफ भी डिजाइनर तक पहुंचाता था परिवार

रंजनी ने अनिरुद्ध-काव्या और उनके परिवार के व्यवहार से जुड़ी एक दिलचस्प बात भी बताई. उनके मुताबिक, अगर किसी मेहमान को इनविटेशन पसंद आता या वह बॉक्स की किसी खास डिटेल की तारीफ करता, तो परिवार उन्हें फोन करके जरूर बताता था. डिजाइनर ने कहा कि परिवार की ओर से मिलने वाली ये छोटी-छोटी प्रतिक्रियाएं उनके लिए बेहद खास थीं. इससे उन्हें महसूस हुआ कि उनकी मेहनत और डिजाइन को वास्तव में सराहा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के शो में सुरक्षा का मेगा प्लान, एंट्री से एग्जिट तक कड़ी निगरानी, जानें क्या है पूरा प्लान

ग्रीस में शादी की खबरों पर सबकी नजर

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी को लेकर रिपोर्ट्स में ग्रीस में निजी समारोह की बात कही जा रही है. हालांकि, शादी की तारीख और अन्य रस्मों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. अनिरुद्ध अपनी म्यूजिक कंपोजिशन के लिए मशहूर हैं, जबकि काव्या मारन क्रिकेट की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं. दोनों की शादी की चर्चाओं के बीच इस शानदार रिसेप्शन इनविटेशन ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. फिलहाल, इसके विंटेज डिजाइन, रॉयल लुक और इसे तैयार करने में लगी महीनों की मेहनत की खूब चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें:  Udta Teer Box Office Collection: छठे दिन भी जारी है ‘उड़ता तीर’ की कमाई का सिलसिला, जानिए कितना रहा कलेक्शन?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का मैच कब और कहां देखें लाइव, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच 30…

Last Updated: October 29, 2026 12:39:11 IST

Karwa Chauth 2026 Vrat Katha: करवा चौथ पर क्यों पढ़ी जाती है व्रत कथा? जानें करवा माता की कहानी और व्रत का महत्व

Karwa Chauth Ki Kahani: करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला…

Last Updated: October 29, 2026 12:28:15 IST

हर बच्चे पर थेरेपी का अलग असर, सही योजना के लिए मनोवैज्ञानिक आकलन ज़रूरी

इंदौर की बाल मनोवैज्ञानिक का कहना है कि थेरेपी तभी असरदार होती है जब वह…

Last Updated: October 29, 2026 11:37:17 IST

Watch Video: BARC में नौकरी, कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई और फिर बन गया संन्यासी; इंजीनियर की कहानी सुन लोग रह गए हैरान

Watch Video: BARC में नौकरी और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाले एक शख्स ने…

Last Updated: October 29, 2026 11:03:32 IST

Gold Price 29 October 2026: करवाचौथ पर सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जरूर चेक करें ताजा रेट

Gold Price 29 October 2026: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का…

Last Updated: October 29, 2026 10:35:30 IST

Silver Price Today 29 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर! एक झटके में 1,487 सस्ती हुई सिल्वर, जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today 29 October 2026: 29 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में गिरावट…

Last Updated: October 29, 2026 10:07:57 IST