<
Categories: मनोरंजन

42 साल से कौन सा कर्ज चुका रहे अनुपम खेर? हर फिल्म के लिए महेश भट्ट को देते हैं 25000 रुपये, जानें वजह

Anupam Kher: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने खुलासा किया कि वह निर्देशक महेश भट्ट को हर फिल्म के लिए 25,000 रुपये देते हैं. साथ ही आपको बता दें कि अभिनेता यह काम 42 साल से कर रहे हैं.

Anupam Kher-Mahesh Bhatt: अनुपम खेर ने 1980 के दशक में सिनेमाई दुनिया में कदम रखा था. अभिनेता की पहली फिल्म ‘सारांश’ थी, जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था.  हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने खुलासा किया कि वह हर फिल्म के बाद डायरेक्टर महेश भट्ट को 25,000 रुपये देते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत में वे सिर्फ 500 रुपये देते थे, जो अब बढ़कर 25,000 रुपये हो गया है. आखिर ऐसा क्यों करते हैं एक्टर चलिए जानते हैं. 

क्यों महेश भट्ट को देते हैं पैसे?

हाल ही में अनुपम खेर पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए. यहां उन्होंने खुलासा किया कि हर फिल्म के बाद, निर्देशक महेश भट्ट को 25,000 रुपये देते हैं. यह वह इसलिए करते हैं कि क्योंकि महेश भट्ट् ऐसे पहले निर्देशक थे, जिन्होंने उन्हें फिल्मों में मौका दिया था. साथ ही उन्होंने बताया कि यह एक परंपरा है, जो बहुत कम राशि से शुरू हुई थी और धीरे-धीरे वर्षों में बढ़ती गई.

कभी 250 रुपये से शुरू हुआ था सफर

अभिनेता ने आगे बताया, ‘उन्होंने ही मुझे पहला मौका दिया था, इसलिए उस समय मैं उन्हें हर फिल्म के लिए 250 रुपये देता था. अब यह 25,000 रुपये हो गया है. उनका कहना है कि यह महंगाई का नतीजा है.’ इसके साथ ही एक्टर ने कहा, ‘यह 250 रुपये से 500 रुपये, फिर 1000 रुपये, फिर 5000 रुपये और अब 25,000 रुपये हो गई है. मैंने उन्हें पिछले हफ्ते ही एक लिफाफा दिया था. अब वह बस लिफाफा पकड़ते हैं और उन्हें पता चल जाता है कि उसमें कितनी रकम है, लेकिन मुझे यह बहुत अच्छा लगता है. यह किसी और चीज से ज्यादा एक रस्म बन गई है. यह एक तरह की कॉमेडी है.’

सारांश फिल्म में दोबारा करना चाहेंगे काम

अनुपम खेर ने बताया कि वह इतने शानदार करियर के बावजूद, एक फिल्म ऐसी है जिसे दोबारा देखना चाहेंगे. वह है उनकी पहली फिल्म ‘सारांश’. उन्होंने कहा, ‘मैं सारांश 2 में एक्शन एक्टर के रूप में काम करना चाहता हूं. मैंने एक महीने पहले महेश भट्ट से बात की थी.’

एक नजर अनुपम खेर के करियर पर

अनुपम खेर ने हाल ही में दूसरी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्देशन किया था. साथ ही इन दिनों अभिनेता ‘खोसला का घोसला 2’ पर काम शुरू कर दिया है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

एलपीजी गैस किल्लत का सवाल ही नहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों में आवंटन कोटा 70 प्रतिशत तक बढ़ाया

Domestic LPG Allocation Quota Increase: केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए कॉमर्शियल LPG का कोटा…

Last Updated: March 27, 2026 13:23:24 IST

छोटे को ऑफिसर की वर्दी में देख फफक कर रो पड़ा बड़का भाई, गोदी में उठाते ही कर लिया KISS; देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो भाइयों का एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो…

Last Updated: March 27, 2026 13:22:54 IST

Ghaziabad: अस्पताल वालों ने भी नहीं बख्शा! खून से लथपथ दर्द में तड़प रही थी बच्ची, घंटों नहीं दिया इलाज

Ghaziabad Rape Case: अब तो दरिंदगी की सारी हदें पार हो गई हैं. लगातार बढ़ते…

Last Updated: March 27, 2026 13:21:49 IST

UPI Without Internet: कैश भी नहीं है! बिना इंटरनेट कैसे करें UPI से भुगतान, जानें स्टेप बाय स्टेप गाइड

UPI Payment Without Internet: आजकल ज्यादातर लोग भुगतान करने के लिए UPI पर निर्भर हो…

Last Updated: March 27, 2026 13:10:09 IST

CM Yogi Toy Bulldozer: 5 साल की बच्ची ने गिफ्ट किया टॉय बुलडोजर, सीएम योगी की खिल उठी मुस्कान, वीडियो वायरल

CM Yogi Toy Bulldozer: शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा एक दिल को छू…

Last Updated: March 27, 2026 13:07:54 IST

Hardeep Singh Puri on Lockdown: दिमाग से निकाल दीजिए लॉकडाउन का भ्रम, केंद्रीय मंत्री ने बताई पूरी सच्चाई

Hardeep Singh Puri on Lockdown: पुरी ने एक्स पर कहा, "भारत में लॉकडाउन की अफ़वाहें…

Last Updated: March 27, 2026 13:07:29 IST