<
Categories: मनोरंजन

Anupama Spoiler 24 Feb 2026: टीना-अर्जुन के सामने खत्म होगा अनुपमा का खेल, गौतम लेगा पराग से बदला! TRP फाड़ देगा महा ट्विस्ट

Anupama Spoiler 24 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ बेहद धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि टीना-अर्जुन के सामने अनुपमा का भांडा फूटने वाला है. वहीं प्रेरणा को प्रेम की अफेयर की खबर लगने वाली है.

Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ इस समय टीवी पर जबरदस्त कब्जा बनाए हुए हैं. शो के चटपटे और मसालेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. वहीं अब शो की कहानी को मेकर्स और भी दिलचस्प बना रहे हैं, फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि अनुपमा मनप्रीत को स्टोर रूम में सोते देख लेती है और बाद में खूब गुस्सा होती है. मनप्रीत, अनुपमा को शांत रहने के लिए कहती है. वहीं अंगद भी अपनी दादी का हाल देखकर परेशान हो जाता है और गुस्से में बोलता है कि जब वो बड़ा हो जाएगा तो वह टीना और अर्जुन को घर से निकाल देगा.  लेकिन अनुपमा उसे समझाती है, सज़ा देने का हक बड़ों का होता है. वहीं टीना कहती है कि अनुपमा और हसमुख की संपत्ति पर सिर्फ उन्हीं का हक है, यह बात अनुपमा सुन लेती है. तभी घर में  धीरज, नासिर और रविंदर की एंट्री होती है. अर्जुन और टीना को मजबूरी में उनका स्वागत करना पड़ता है, लेकिन उन्हें उनपर शक भी होता है, वहीं अब सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी और भी मजेदार होने वाली है, जिससे शो की TRP दोबारा बड़ सकती है.

सीरियल ‘अनुपमा’ का अपकमिंग ट्विस्ट है धमाकेदार (TV Show ‘Anupama’ Spoiler Today Episode 24 February 2026)

स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले रुपाली गांगुली के पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रविंदर का घर पर आना अर्जुन और टीना को बेहद खटकने वाला है, लेकिन अनुपमा और हसमुख की संपत्ति के लिए उन्हें यह सब बर्दाश्त करना पड़ेगा. अनुपमा टिना और अर्जुन से रविंदर और मनप्रीत के साथ की गई बदसलुकी का बदला लेगी साथ ही रविंदर और मनप्रीत को इंसाफ दिलाएगी. रविंदर और मनप्रीत का प्यार उसे अनुज की याद दिलाने वाला है, वो पुराने पलों को याद करेगी. वहीं टिना को अनुपमा पर शक होने वाला है, अनुपमा के फोन पर लीला की कॉल आती है. जिसे टिना सुनने वाली है. वह यह बात अपने पति अर्जुन को बताती है, जिसके बाद दोनों  मिलकर अनुपमा और हंसमुख का बैग चेक करते हैं. जिसमें ईट-पत्थर होता है. ऐसे में टिना और अनुज अनुपमा और हंसमुख को खूब बेइज्जत करने वाले है और घर से निकालने वाले हैं, वहीं अनुपमा उन्हें धमकी देने वाली है.

प्रेरणा के सामने आएगा प्रेम के अफेयर का सच (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Upcoming Episode 24 February Latest Updates)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग महाट्विस्ट में आप देखेंगे कि माही और गौतम मिलकर पराग को बर्बाद करने का प्लान बनाते हैं, वो गौतम की नी डील खराब करने की कोशिश करेंगे और घर में भी बड़ा हंगामा खड़ा कर देंगे. गौतम कसम खा लेगा कि वो गौतम को किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देगा, जो उसने उसके साथ किया है वो उसका बदला जरूर लेगा. वहीं प्रेरणा को भी प्रेम के अफेयर का पता लगने वाला है, उसके सामने सारी सच्चाई सामने आने वाली है. अनुपमा अपनी बेटी पाखी की भी अक्ल ठीकाने लाने वाली है और दिवाकर का सच बताने वाली है. लेकिन पाखी उसकी बातों पर विश्वास नहीं करेगी, उसे लगेगा कि उसकी मां उससे झूठ बोल रही है. लेकिन दिवाकर के धोखा देने के बाद वो खून के आंसू रोने वाली है. वहीं अब  सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड को देखना बेहद दिलचसप होने वाला है कि कैसे अनुपमा रविंदर और मनप्रीत  को इंसाफ दिलाने वाली है और टिना और अर्जुन को सबक सिखाने वाली है, अनुपमा अब क्या खेल खेलने वाली है. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST