Anupama Maha Twist Today Episode 24 January: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है, यही वजह है की इस शो से लोग अपनी नजरे नहीं हटा पा रहे हैं. सीरियल ‘अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेरणा को अपनी मां रजनी की सच्चाई का पता चलेगा और वो उसे खूब खरीखोटी सुनाएगी और घर छोड़ने तक की धनमकी दे देगी. वहीं अनुपमा की चॉल के चक्कर वसुंधरा पराग को जोरदार झगड़ा होने वाला है.
Anupama Spoiler Today 24 January 2026
Anupama Spoiler 24 January Upcoming Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ बैक टू बैक ट्विस्ट और टर्न के साथ आ रहा है और टीवी चैनल स्टार प्लस और जीयो हॉटस्टार पर धमाल मचा रहा है, शो की टीआरपी (TRP) को मेकर्स आसमान तक पहुंचाने के लिए अपनी पूरा जान लगा रहा हैं. सीरियल ‘अनुपमा’ इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. अब तक आपने देखा अनुपमा को चॉल से बाहर कर दिया है, लेकिन वो हार नहीं मानती है और चॉल के बाहर ही अपनी झोपड़ी बना लेती है. वही दूसरी ओर राही और प्रेम को पता चल जाता है कि पराग का भी चॉल से तगड़ा कनेक्शन है. शो में दिखाया जाता है कि घर गिरवी होने की बात सुनकर वसुंधरा पराग से बहस करती है, लेकिन ऐसे में उसकी हालत बिगड़ जाती है, जिसके बाद परिवार के लोगों के बीच हंगामा मच जाता है. वहीं अब सीरियल अनुपमा की कहानी में बड़ा बदलाव आने वाला है, जिसे देखना शो के दर्शकों के लिए रोचक होगा.
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा भारती और जस्सी से मिलने जाएगी और उनसे बात करेगी, जिसके बाद भारती अनुपमा को ही गलत बताएगी, भारती की बातें सुनकर जस्सी और अनुपमा को सदमा लगगे और वो उसका मुह ताकेंगी. भारती की बातें सुनकर जस्सी उसक पर भड़क ने वाली है. वो उसे बताएगी की रजनी कितनी घटिया है, लेकिन फिर भी भारती जस्सी की एक भी बात नहीं सुनेगी और वो अनुपमा को पीछे हटने के लिए कहेगी.
अनुपमा रजनी को थाने भेजने का प्लान बनाएगी, लेकिन बिना सबूतों के वो रजनी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी. रजनी भी अनुपमा को अपने तेवर दिखाते हुए चैलेंज करेगी की वो उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती है. वहीं प्रेरणा जब अपनी मां से मिलने उसके घर जाएगी, तो वो भी रजनी पर आग की तरह बरस जाएगी और आगबबुला हो जाएगी. प्रेरणा कहेगी की रजनी एक घटिया इंसान है, जो पैसे के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है. वहीं प्रेरणा ये भी कहेगी कि काश अनुपमा उसकी मां होती. गुस्से में भड़कते हुए प्रेरणा रजनी को खूब जलील करने वाली है. वो अपनी मां को डायन बताने वाली है. इस बात को सुनने के बाद रजनी खूब आंसू बहाएगी
रजनी अपनी हरकतो से बाज नहीं आएगी और वो फैसला करेगी कि वो अनुपमा से बदला लेगी और उसका जीना हराम कर देंगी. रजनी अपनी बेटी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलेगी, लेकिन प्रेरणा फिर से अपनी मां को छोड़कर जाने का ऐलान करेगी. प्रेरणा की ये बात सुनकर रजनी को तगड़ा झटका लगने वाला है. वहीं वसुंधरा भी अनुपमा के पीछे पड़ने वाल है. वो राही और माही के साथ मिलकरा अनुपमा को रोकने की कोशिश करने वाली है ताकि उसका घर नीलाम न हों. अब अनुपमा की वजह से एक साथ पराग और रजनी दोनों ही बर्बाद होने वाले हैं और सड़क पर आने वाली है. अनुपमा की वजह से रजनी की सबके सामने बहुत बदनामी होने वाली है और रजनी का पॉलिटिकल करियर रातों रात तबाह हो जाएगा.
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…