Anupama Spoiler 25 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ में इस समय बेहद जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. आज के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि टिना और अर्जुन के सामने अनुपमा का भांडा फूटेगा. वहीं अनुपमा के घर में फिर से मातम छाने वाला है.
रुपाली गांगुली सीरियल ‘अनुपमा’ अपकमिंग महाट्विस्ट 25 फरवरी 2026
Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ के धमाकेदार महा ट्विस्ट टीवी पर जमकर तहलका मचा रहे हैं. मेकर्स शो को दोबारा TRP में नबर वन पर लाने के लिए खूब पापड़ बेल रहे है और शो में चटपटे और मसालेदार ट्विस्ट डाल रहे हैं. फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि अनुपमा बापूजी के साथ अमीर बनकर टीना के घर में घुसती है और उन्हें अमीर होने के सपने दिखाती है, ताकी वो उन्हें सबक सिखा सके, वो अपनी सारी जमीन जायदाद उन दोनों को देने की बात करके फसाती है. वहीं अब शो की कहानी में मजेदार और तहलका मचा देने वाला ट्विस्ट आने वाला है, जिसे देख दर्शकों को मजा आने वाला है.
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बातों ही बातों में अनुपमा टीना से उसकी सास मनप्रित के गहनों के बारे में पूछने वाली है. वहीं टीना भी डर की वजह से अनुपमा को उसके सारे गहने थमाने वाली है. लेकिन इसी बीच टीना को पता लगने वाला है कि अनुपमा नाटक कर रही है और वो दुबई से नहीं है और न ही वो अमीर है. सच पता लगते ही टीना अनुपमा को खूब बेइज्जत करने वाली है. लेकिन अनुपमा टीना को नहीं छोड़ने वाली है और खूब जलील करने वाली है. वहीं अनुपमा टीना और अर्जुन को उन्ही के घर से उन्हें बाहर कर देने वाली है
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग महाट्विस्ट में आप आगे देखेंगे कि अनुपमा के पीछे पाखी दिवाकर से शादी के ख्वाब देखने वाली है. वहीं वो तोषु के सामने कह रही हैं कि वो अपनी शादी में पुश्तैनी गहने पहनेंगी. तोषु पाखी को पागल कहने वाला है और बोलता है तुम सपने देख रही हो. वहीं अब अनुपमा की कहानी में बड़ा तहलका मचने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसाल टीवी शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में प्रेम और अंश एक साथ घर से गायब होने वाले हैं, दोनों में से किसी एक की मौत होने वाली है, अब ये मौत किसकी होने वाली है या होगी भी या नहीं यह आगे के एपिसोड में पता लगेगा. इतना ही नहीं मौत के साए के बीच प्रार्थना भी मां बनने वाली है. जल्द ही प्रार्थना एक बेटे को जन्म देने वाली है. वहीं पराग को अपने घर में हुई चोरी का भी पता लगाने वाला है.
Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…
UP Rat Video Goes Viral : झांसी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो…
Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…
Silver Price Today 31 October 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है.…