<
Categories: मनोरंजन

‘Anupama’ Spoiler 4 Feb 2026: अनुपमा के पैरों में गिड़गिड़ाएगी वसुंधरा, गौतम-माही की आएगी अकल ठिकाने! जानें चौका देने वाला ट्विस्ट

‘Anupama’ Spoiler 4 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ फिर से अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स से टीवी पर तहलका मचा रहा हैं. शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वसुंधरा की हेकड़ी निकलने वाली है और वोअनुपमा के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने वाली है.

‘Anupama’ Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ को TRP में नंबर वन पर लाने के लिए फर से खूब मेहनत कर रहे है और शो में एक से बढ़कर एक धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स डाल रहे हैं फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि रजनी का सच सबके सामने आ जाता है, चॉलवालों के लिए अनुपमा मसीहा बन गई है. रजनी की भी हेकड़ी निकल जाती है और वो उससे माफी मागने लगती है, वो अनुपमा से पूछती है उसने उसे जेल क्यों नहीं भेजा. अनुपमा कहती है को रजनी लिखित में दें चुकी है कि वो चॉल और उसके लोगों को कोई परेशानी नहीं पहुंचाएगी, ऐसे में उसे कोर्ट जाने की क्या जरूरत है. वही अनुपमा की वजह से कोठारी हाउस भी बिकने से बच जाता है. वहीं अब फेमस टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जो सभी को हिला कर रख देगा.

जानें सीरियल ‘अनुपमा’ का मसालेदार ट्विस्ट (TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Upcoming Episode 4 February 2026 )

स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा पराब  और वसुंधरा को सड़क पर आने से बचा लेगी, इसके बाद वसुंधरा को अपनी गलती का एहसास होने वाला है, वसुंधरा, श्रीनाथजी के मंदिर में खड़ी होकर अनुपमा से माफी मांगने वाली है. सुबह होते ही वसुंधरा अनुपमा से मिलने पहुंचेगी और वहां बापूजी से भी माफी मांगेगी. इसके अलावा बाद वसुंधरा गौतम और माही को घर से बाहर निकलने वाली है. वही वसुंधरा के ऐसे तेवर देखकर गौतम और माही का दिमाग भी खराब होने वाला है. परिवार के सामने माही बेहोश होने का नाटक करने वाली है.

रजनी को जेल की चक्की पिसवाएगी अनुपमा  (Rupali Ganguly Show ‘Anupama’ Maha twist In Upcoming Episode 4 February)

फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ के आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट में आप देखेंगे कि माही के बेहोश होते ही गौतम भी नाटक शुरू कर देगा और परिवार वालों के सामना अपने एहसाान जताने लगेगा. गौतम झूठा दावा करते हुए कहेगा कि वो अपने परिवार से मदद लेने के लिए घर से जा रहा था. गौतम का नाटक देख पराग का पारा हाई हो जाएगा और वो उसे बहुत जलील करेगा. वही ख्याति भी माही को खरीखोटी सुनाने वाली है. माही उसे जवाब देते हुए कहती है कि वो कोठारी परिवार की बेटी है, इस पर फिस से ख्याति माही का मुंह बंद करने वाली है. पराग भी माही और गौतम पर जमकर भड़क वाला है. ऐसे में पराग गौतम और माही को सबक सिखाने वाला है और गौतम और माही का कमरा  भी उनसे छीनने वाला है. पराग गौतम और माही को गेस्ट हाउस में सड़ाने वाला है.

अनुपमा के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाएगी वसुंधरा (‘Anupama’ Spoiler In Latest Episode 4 February)

दूसरी ओर अनुपमा चॉल को छोड़ने का फैसला करेगी, लेकि सभी चॉल उसे रोकने की कोशिश करेंगे. इसी बीच अनुपमा को एक फोन आएगा और वो चॉल छोड़कर निकल जाएगी. अहमदाबाद में अनुपमा के आते ही वसुंधरा उसके पैरों में गिर जाएगी. वसुंधरा अनुपमा से कहेगी कि वो परी को सम्मान के साथ अपने घर लेकर जाएगी. वही परिवार के सभी लोग अनुपमा का स्वागत करेंगे. लेकिन परी की सास उसे घर में भी नहीं घुसने देगी.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST