‘Anupama’ Spoiler 5 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ में आने वाला धमाकेदार ट्विस्ट लोगों को खूब पसंद आने वाला है. शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वसुंधरा सबके सामने अनुपमा की तारीफों के पुल बांधेगी. वहीं माही का असली चेहरा सबके सामने आना वाला है.
रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ का आने वाला ट्विस्ट
‘Anupama’ Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ की TRP गिरी है, लेकिन शो को फिर से नंबर वन पर लाने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं और जमकर शो में चटपटे और मसालेदार ट्विस्ट डाल रहे हैं. फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि अनुपमा पराग को सड़क पर आने से बचा लेती है, जिसके बाद वसुंधरा की भी अकल ठिकाने आ जाती है, वो खूद जाकर अनुपमा से माफी मांगती है. वहीं कोठारी परिवार के सभी लोग खुशियां मनाते हैं और दियो से रोशन करते हैं. इस खूशी के मौके पर वसुंधरा भी सभी के सामने ऐलान करती है कि वो परी को बहू का दर्जा दे देगी. इस बात को सुनकर अनुपमा इमोशनल हो जाती है. अब शो अनुपमा की कहानी में ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जो लोगों को हिला कर रख देगा.
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की, पराग अपनी मां वसुंधरा के जन्मदिन पर एक पार्टी का रखने वाला हैं. इस पार्टी में प्रेरणा भी जाने की कोशिश करेगी. लेकिन वसुंधरा प्रेरणा पर जमकर भड़क जाएगी. वहीं अनुपमा प्रेरणा को सपोर्ट करेगी. वहीं सभी परिवार के सामने वसुंधरा अनुपमा की तारिफो के पूल बांधेगी, वसुंधरा सबके सामने कहेगी कि अनुपमा की सच्चाई ने उसके परिवार को बचा लिए, वरना रजनी सबकुछ बर्बाद करने वाली थी.
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो के अपकमिंग ट्विस्ट में आप देख सकते हैं कि तोषु और किंजल कोठारी हाउस जाने से बचेंगे. दोनों कहेंगे कि जब जब भी शाह परिवार कोठारी हाउस जाता है तब तब कोई ना कोई ड्रामा होता है या फिर झगड़े होते हैं. पराग के साथ परिवार के सभी लोग वसुंधरा के जन्मदिन की तैयारी करेंगे. इस दौरान प्रेम और राही को रोमांस करने का मौका मिलने वाला है. अनुपमा के साथ परी और परिवार के बाकी लोगों कोठारी हाउस पहुंच जाएगी. वहां वसुंधरा अनुपमा का भव्य स्वागत करेगी. वसुंधरा के बर्थडे के केक को कट करने के बाद शो में जबरदस्त धमाल मचेगा और सब मस्ती करते दिखेंगे. इस दौरान पराग और ख्याति बा और बापूजी बनने वाले हैं. वहीं राही अनुपमा बन जाएगी और नाटक करते हुए सभी को भाषण देने लगेगी.
पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में आप देखेंगे कि प्रेम और राही एक दूसरे से अलग होने का फैसला करने वाले हैं. राही प्रेम को कहने वाली है कि वो अभी मां नहीं बनना चाहती है. प्रेम भी राही की हां में हां मिलाएगा, लेकिन उसकी ये सारी बातें वसुंधरा सुन लेगी, जिसके बाद उसका दिमाग खराब हो जाएगा. वसुंधरा कहेगी की अनुपमा की लड़कियां कभी भी नहीं सुधर सकती हैं. लेकिन इस समय वसुंधरा चुप रहेगी. दूसरी और माही और गौतम वसुंधरा को सबक सीखाने का प्लान बनाने वाले हैं
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…