Anupama Spoiler 7 March 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में बढ़ा बदलाव आया है. शो में अनुपमा की नई लव स्टोरी शुरू होने वाली है. आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेरणा और प्रेम की सच्चाई अनुपाम के सामने आएगी. जिसके बाद घर में खूब बवाल होने वाला है. टीवी गॉसिप रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थना की मौत होने वाली है.
रुपाली गांगुली सीरियल ‘अनुपमा’ अपकमिंग महाट्विस्ट 7 मार्च 2026
Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ में इस समय बेहद जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स दिखाए जा रहे हैं. शो की कहानी दिलचस्प होती जा रही है. फेसम टीवी सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा कि अनुपमा प्रेरणा और प्रेम को इश्क लड़ाते हुए रंगे हाथ पकड़ लेती है, अनुपमा गुस्से से बोखला जाती है और सारे परिवार को बताती है कि प्रेरणा अपने ही जीजा के साथ रोमांस कर रही थी. वहीं अब सीरियल अनुपमा की काहनी में ओक और धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है, जो दर्शकों को दिमाग हिला कर रख देगा.
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम को हासिल करने के लिए प्रेरणा पूरे परिवार के खिलाफ जाने वाली है, इतनी ही नहीं अनुपमा से भिड़ने वाली है. ऐसे में राही प्रेम को सपोर्ट करेगी और कहेगी कि उसे प्रेम पर पूरा भरोसा है. अनुपमा सारे परिवार के सामने प्रेरणा की क्लास लगाने वाली है और दावा करने वाली है कि प्रेरणा, प्रेम से प्यार नहीं कर सकती. अनुपमा की यह बात सुनते ही प्रेरणा बुरी तरह भड़कने वाली है. प्रेम अनुपमा के साथ सारे परिवार को बताएगा कि कैसे मुंबई में मौका पाकर प्रेरणा ने उसे किस कर लिया था. वो ऐसा कहकर अपनी पल्ला झाड़ने वाला है और सारा इल्जाम प्रेरणा पर लगाने वाला है.
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि प्रेम की बातों को सुनते ही अनुपमा को अनुज और माया की कहानी याद आएगी. इसके बाद प्रेरणा चुप नहीं रहेगी और अनुपमा के सामने दावा करेगी कि एक तरफा प्यार में कोई बुराई नहीं है. शादी कर चुके आदमी को भी एक लड़की प्यार कर सकती है, ये बात सुनते ही अनुपमा का पारा हाई हो जाएगा. वहीं सब ड्रामा खत्म होने के बाद अनुपमा मंदिर जाने वाली है, वहां उसकी जान पर बन आने वाली है, मंदिर से अनुपमा घर जाएगीतो वहा देखेंगी कि उसके सामने एक ट्रक आ रहा है. अनुपमा को समझ ही नहीं आएगा कि वो कैसे अपनी जान बचाए. लेकिन अनुपमा को बचाने के चक्कर में प्रार्थना खुद ट्रक के नीचे कूद जाएगी और अनुपमा को धक्का देगी. टीवी गॉसिप रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर ही प्रार्थना की मौत हो जाएगी और इस खबर से पूरा परिवार सुन रह जाएगा. प्रार्थना की मौत का इल्जाम अनुपमा पर ही लगेगा. गिल्ट की वजह से अनुपमा शहर छोड़ने वाली है और गोवा भागने वाली है.
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसमें एक महिला अमेरिकी पुलिस…
RCB New Owner: आईपीएल से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की खबर सामने…
Apple iPhone 18 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. वहीं,…
Board Result 2026 Marksheet Certificate: महाराष्ट्र बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए मार्कशीट और सर्टिफिकेट को…
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस्तर का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा अब नक्सली प्रभाव और घटनाओं…
जानकारी के मुताबिक अब इस कार के ईवी वर्जन को भारत में उतारा जाएगा. Volkswagen…