होम / Anupamaa Fame Rupali Ganguly न्यू ईयर पर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची, शेयर किया वीडियो

Anupamaa Fame Rupali Ganguly न्यू ईयर पर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची, शेयर किया वीडियो

Prachi • LAST UPDATED : January 2, 2022, 2:13 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई :
Anupamaa Fame Rupali Ganguly: नए साल 2022 की शुरूआत हो गई है। जहां कई स्टार्स ने पार्टी कर न्यू ईयर का जश्न मनाया तो वहीं ‘अनुपमां’ (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली नए साल के मौके पर मां वैष्णो देवी के दर्शन (celebrate new year in Vaishno Devi temple) करने पहुंची। बता दें कि एक्ट्रेस ने नंगे पांव चढ़ाई चढ़कर मां के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

वीडियो में रुपाली गांगुली पहले कार में बैठ कर मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचती हुई नजर आ रही है। इसके बाद एक्ट्रेस नंगे पांव माता के दरबार की चढ़ाई चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ब्लू कलर का सूट पहना हुआ है। उसके ऊपर से एक्ट्रेस ने स्वेटर पहना हुआ है। रुपाली ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।

(Anupamaa Fame Rupali Ganguly) फैंस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं

वीडियो शेयर करते हुए रुपाली ने लिखा- ‘यह साल हमें आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ दे। आए साल 2022 में हम अपने साथ सिर्फ अच्छाई, करुणा और दया को आगे लेकर बढ़ें। ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे और हेल्थ, हैपीनेस और सक्सेस की ओर हमारा मार्ग प्रशस्त करे। जय माता दी। जय महाकाल।’ फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

वहीं बता दें 31 दिसंबर की रात माता वैष्णो मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास भगदड़ मच गई थी, जिसमें करीब 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद ही चढ़ाई रोक दी गई। घायलों को माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशलियटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि हादसे के कुछ देर बाद ही वैष्णो माता की चढ़ाई दोबारा शुरू कर दी गई।

Read More: Tiku Weds Sheru actress Avneet Kaur ने ब्लैक मोनोकिनी में शेयर की बोल्ड फोटो

Read More: Devon Ke Dev Mahadev Star Mohit Raina Wedding Photos शादी शाही अंदाज में संपन्न हुई

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT