<
Categories: मनोरंजन

अनुराग कश्यप का ‘द केरल स्टोरी 2’ पर बड़ा हमला, फिल्म को बताया ‘बकवास प्रोपैगेंडा’ और ‘पैसे कमाने का लालच’!

निर्देशक अनुराग कश्यप ने 'द केरल स्टोरी 2' को 'बकवास प्रोपैगेंडा' बताया है. उन्होंने फिल्म के 'बीफ' वाले सीन की आलोचना करते हुए कहा कि निर्माता केवल पैसे के लालच में समाज को बांट रहे है. केरल हाई कोर्ट ने भी फिल्म के विवादित दृश्यों पर सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया है.

मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपकमिंग फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘बकवास’ और ‘प्रोपेगेंडा’ करार दिया है.  कोच्चि एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अनुराग ने फिल्ममेकर्स पर तीखा निशाना साधा.  उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने वाले केवल लालची है और समाज में नफरत फैलाकर पैसा कमाना चाहते है.  कश्यप के अनुसार, ऐसी फिल्मों का मकसद कला नहीं बल्कि लोगों को बांटना है.

‘बीफ’ वाले सीन पर उठाए गंभीर सवाल

अनुराग कश्यप ने फिल्म के विवादित ‘बीफ’ (गोमांस) वाले सीन पर विशेष रूप से नाराजगी जताई.  उन्होंने कहा कि फिल्म में जिस तरह के दृश्य दिखाए गए है, वे पूरी तरह तर्कहीन है.  उन्होंने सवाल उठाया, ऐसे कौन बीफ खिलाता है? ऐसे तो कोई किसी को खिचड़ी भी नहीं खिलाता.  उनके मुताबिक, फिल्म की कहानी असलियत से कोसों दूर है और इसे केवल सनसनी फैलाने के लिए जानबूझकर गढ़ा गया है.

कोर्ट की दहलीज पर पहुंचा विवाद

फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद के बीच केरल हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड और निर्माताओं को नोटिस जारी किया है.  याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि यह फिल्म केरल राज्य की छवि को धूमिल करती है, जिसके चलते इसके ट्रेलर और टीजर पर रोक लगाने की मांग की गई है.  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इसे राजनीति से प्रेरित बताया है.  तमाम विरोधों के बावजूद कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
Mansi Sharma

Recent Posts

जब मिस यूनिवर्स इंडिया जीतने के बाद उर्वशी रौतेला से छीन लिया गया ताज, आखिर सुष्मिता सेन ने क्यों किया बाहर?

Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को 2012 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स इंडिया से…

Last Updated: March 17, 2026 14:22:16 IST

व्हीलचेयर पर बैठ करते रहे ड्यूटी, जानें कैसे एक आईआईटीन ने कॉर्पोरेट सपने के बजाय देश सेवा को चुना

Manohar Parrikar: एक साल से ज़्यादा समय तक देश ने देखा कि एक लाइलाज बीमारी…

Last Updated: March 17, 2026 14:16:28 IST

एक साथ शुरू किया आईपीएल करियर, लेकिन किसने खेले सबसे ज्यादा मैच, रोहित या धोनी में से कौन आगे?

MS Dhoni vs Rohit Sharma: एमएस धोनी और रोहित शर्मा पिछले 18 सालों से आईपीएल…

Last Updated: March 17, 2026 14:05:05 IST

Delhi News: वीडियो शूट बन गया आखिरी पल! दिल्ली में स्टंट करते वक्त युवक ने खुद को मारी गोली

Delhi News: दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्टंट…

Last Updated: March 17, 2026 14:04:50 IST

24 Speed Post: अब 24 घंटे के अंदर पाएं अपना डिलीवरी का सामान! पोस्ट ऑफिस लाया नई ‘24 स्पीड पोस्ट’ स्कीम

इंडिया पोस्ट 17 मार्च 2026 से '24 स्पीड पोस्ट' सेवा शुरू कर रहा है, जिसमें…

Last Updated: March 17, 2026 13:57:50 IST

1.7 लाख रु. का Balenciaga का बैग लेकर इवेंट में पहुंचीं चीनी अदाकारा, लोगों ने कहा ‘कचरे की थैली’, वीडियो वायरल

अभिनेत्री झांग जिंगयी बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर क्लच की जगह एक…

Last Updated: March 17, 2026 13:54:42 IST