<
Categories: मनोरंजन

Arijit Singh: ‘एक युग का अंत’, अरिजीत सिंह के संन्यास पोस्ट पर फैंस का भावुक रिएक्शन

Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने आज अपने सिंगिंग से संन्यास की घोषणा कर दी. उनकी इस पोस्ट से उनके फैंस का खासा सदमा लगा हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि उनके इस फैसले से उनके फैंस के क्या रिएक्शन है?

Arijit Singh Quits Singing: मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह किसी पहचान के मोताज नहीं है. उन्होंने अपनी आवाज से हर किसी को अपना दिवाना बनाया है. जिस आवाज को पूरे देश ने प्यार किया, जिनके गानें सुन लोगों के टूटे दिलों को सुकून मिला, उसी अरिजीत सिंह ने आज अपने सिंगिंग से संन्यास की घोषणा कर दी. सिंगर ने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकांउट से की है. उनकी इस पोस्ट से उनके फैंस का खासा सदमा लगा हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि उनके इस फैसले से उनके फैंस के क्या रिएक्शन है.

इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया कि सभी को नमस्कार, आप सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.  इतने सालों तक एक सिंगर के तौर पर मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं. लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम या असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं यह यात्रा यहीं खत्म कर रहा हूं. यह यात्रा सच में बहुत शानदार और संतोषजनक रही है.

क्या है फैंस के रिएक्शन?

सिंगर अरिजीत सिंह के पोस्ट के बाद उनके फैंस काफी सदमे में है, ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि प्लीज, यह कोई मजाक है क्या? दुसरे ने भावुक होकर  लिखा है कि यह अप्रैल का महीना नहीं है. कोई अभी भी इस खबर पर यकीन नहीं कर रहा और लिखता है क्या ऐसा नहीं हो सकता. उनके एक फैन ने लिखा भाई, प्लीज अभी मत जाओं, जानें के लिए यह बहुत जल्दी समय है.
उनके दूसरे फैन ने लिखा Alexa प्लीज प्ले चन्ना मैरेया. उनके तीसरे फैन लिखते है कि अच्छा चलता हूँ दुआओं में याद रखना गाना सुन ही रहा था और अरिजीत सिंह के संन्यास की घोषणा वाली पोस्ट आ गई. उन्होंने यह क्यूं सोचायह तो वही जानते हैं, लेकिन एक कलाकार के दिल को समझना नामुमकिन है यह आज फ़िर साबित हो गया.
चौथे फैन ने लिखा कि पहले हमने केके को खोया और अब हम अरिजीत सिंह का गाना भी नहीं सुन पाएंगे. अब बॉलीवुड गानों का क्या होगा? अन्य ने लिखा कि एक युग का अंत है ये.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

Anurag Dobhal Accident: ‘घुटन महसूस हो रही थी…’ अनुराग डोभाल के हादसे वाली रात का पूरा सच आया सामने, पिता ने छीन ली सारी जायदाद?

अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के पीछे क्या है गहरा राज? पिता ने अखबार में विज्ञापन…

Last Updated: March 10, 2026 17:02:40 IST

डेरिल मिचेल को बॉल मारकर बुरा फंसे अर्शदीप सिंह, ICC ने दिया तगड़ा झटका, जुर्माने के साथ साथ…

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने मैदान पर ऐसा…

Last Updated: March 10, 2026 16:48:31 IST

कॉर्पोरेट कनेक्शन्स इंडिया आयोजित करेगा बिग हेयरी ऑडेशियस फोरम (BHAF)

भारत के अग्रणी उद्यमियों और बिज़नेस लीडर्स का राष्ट्रीय समागम सूरत (गुजरात), मार्च 10: कॉर्पोरेट…

Last Updated: March 10, 2026 16:46:14 IST

UP Assembly Election 2027: आजम खान से 36 का आंकड़ा, बसपा में दर्जा प्राप्त मंत्री,  फिर कैसे बन गया ये नेता अखिलेश का खास?

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: समाजवादी पार्टी ने लखनऊ ऑफिस में अन्य नेताओं के साथ रामपुर…

Last Updated: March 10, 2026 16:56:35 IST

‘जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ…’, कैबिनेट बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले; अश्विनी वैष्णव ने किया खुलासा

Cabinet Meeting: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा किआज कैबिनेट में 6 बड़ी चर्चाएं हुईं.…

Last Updated: March 10, 2026 16:42:54 IST