<
Categories: मनोरंजन

Arijit Singh Controversies: सलमान खान ही नहीं; इन विवादों में भी फंसे थे अरिजीत सिंह, देखें लिस्ट

प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया है. इसी बीच उनकी विवादों की लिस्ट काफी ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इन सब के बारे में...

Arijit Singh Controversies: अरिजीत सिंह आज अपने गानों से पूरे देश के लोगों के दिलों में बसते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. लोग उनके साधारण रहन-सहन से काफी प्रभावित होते हैं. लोग उनके गानों को इस कदर पसंद करते हैं कि गाना रिलीज होते ही वो ट्रेंड करने लगता है. हालांकि अब अरिजीत सिंह ने एक बड़ी घोषणा की है कि वे अब एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर सन्यास ले रहे हैं. उन्होंने फैंस द्वारा दिए गए प्यार के लिए शुक्रिया भी कहा. वहीं इस बीच ये चर्चा भी है कि आखिर अरिजीत सिंह अब तक किन विवादों में फंसे हैं. आज यहां हम अरिजीत के 5 विवादों की बात करने जा रहे हैं.

सलमान खान के साथ विवाद

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान और अरिजीत सिंह का विवाद काफी प्रचलित है. इस विवाद को सुलझने में लगभग 9-10 साल लग गए. साल 2014 में अरिजीत सिंह ने एक अवॉर्ड शो में सलमान खान पर टिप्पणी की थी. इसके कारण सलमान खान नाराज हो गए थे. काफी साल तक उन्होंने एक दूसरे से बात नहीं की और सलमान ने उन्हें अपनी फिल्मों में गाना तक गाने नहीं दिया. इसके बाद साल 2023 में अरिजीत ने ससमान से माफी मांगी. इसके बाद साल 2023 में सिंगर ने सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में गाना गाया था.

सुल्तान फिल्म से जुड़ा विवाद

अरिजीत सिंह का एक विवाद सलमान खान की फिल्म सुल्तान से भी जुड़ा है. फिल्म का गाना जग घूमिया पहले सलमान खान ने गाया था. इसके बाद उस गाने को हटाकर राहत फतेह अली खान से ये गाना रिकॉर्ड कराया गया था. ये विवाद भी सलमान और अरिजीत के विवाद से जुड़ा है.

ममता बैनर्जी से विवाद

साल 2022 में कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट था, जिसे रद्द कर दिया गया था. वजह थी गाना गेरुआ. दरअसल सिंगर ने कॉन्सर्ट के दौरान गेरुआ गाने की एक लाइन गाई थी, जिसके कारण काफी विवाद हो गया था. इसके बाद बीजेपी ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि गेरुआ गाने की लाइन के कारण कॉन्सर्ट रद्द हुआ. हालांकि ममता बैनर्जी ने इसे बिल्कुल बेबुनियाद बताया. उन्होंने जवाब देते  हुए कहा था कि जी-20 बैठक की सिक्योरिटी रीजन के कारण कॉन्सर्ट रद्द किया गया था.

महिला पत्रकार से जुड़ा विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो साल 2013 में एक महिला पत्रकार ने सिंगर पर बदसलूकी का आरोप लगाया था. कहा गया कि महिला पत्रकार ने अरिजीत सिंह से उनकी पहली शादी के बारे में पर्सनल सवाल पूछा, जिसके कारण सिंगर भड़क गए थे. इसके कारण अरिजीत सिंह को गिरफ्तार भी किया गया था.

गैंगस्टर रवि पुजारी ने दी थी धमकी

साल 2015 में गैंगस्टर रवि पुजारी ने अरिजीत को धमकी भरा कॉल किया था और 5 करोड़ की फिरौती की मांग की थी. सिंगर ने इसके बारे में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की थी. इस मामले को लेकर सिंगर विवादों में आ गए थे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST