<
Categories: मनोरंजन

Arjun Tendulkar Wedding :सचिन के लाडले अर्जुन तेंदुलकर बने दूल्हा, सानिया चंढोक संग लिए फेरे, शाहरुख खान से लेकर अंबानी परिवार तक, शादी में शामिल हुए ये दिग्गज

क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई में सानिया चंढोक के साथ भव्य समारोह में शादी रचाई. इस शाही शादी में शाहरुख खान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय और अंबानी परिवार जैसी दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. लाल शेरवानी में अर्जुन और लाल लहंगे में सानिया बेहद 'रॉयल' नजर आए.

क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई में अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंढोक के साथ भव्य समारोह में शादी रचाई है  इस शाही शादी में शाहरुख खान, आमिर खान और बच्चन परिवार जैसी खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया है.

शाहरुख खान सपरिवार पहुंचे

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ शादी में शामिल हुए.  शाहरुख खान सफेद शेरवानी में बेहद क्लासी लग रहे थे, वहीं सुहाना ने गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था.
 

आमिर खान और बच्चन परिवार का खास अंदाज

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने लाल रेशमी कुर्ता और चूड़ीदार पजामे में शिरकत की. उनके अलावा बच्चन परिवार से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आए.  ऐश्वर्या ने पाउडर ब्लू कलर का अनारकली सूट पहना था जिसमें वे बेहद ग्रेसफुल लग रही थी. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. 
 

कैसा था दूल्हा-दुल्हन का लुक?

अर्जुन तेंदुलकर ने सुनहरे काम वाली गहरे लाल रंग की शेरवानी पहनी थी और सानिया चंढोक ने भारी कढ़ाई वाला लाल लहंगा पहना था और डायमंड-एमरल्ड ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया. 

 

मशहूर मेहमानों की लिस्ट

शादी में अंबानी परिवार (मुकेश, नीता, आकाश और श्लोका अंबानी) के साथ-साथ क्रिकेट जगत के कई दिग्गज भी शामिल हुए.  मेहमानों में एमएस धोनी (पत्नी साक्षी के साथ), युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, सुरेश रैना और भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ जैसे नाम शामिल थे.  साथ ही मशहूर गायिका आशा भोंसले ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर चार चांद लगा दिए . 
Mansi Sharma

Recent Posts

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST