<
Categories: मनोरंजन

‘भगवान की भूमिका में रूप-रंग अहम’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और ‘आदिपुरुष’ की तुलना पर बोले अरुण गोविल

Arun Govil: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे. 'रामायण' की तुलना 'आदिपुरुष' से करने पर अभिनेता ने दिया ये जवाब.

Arun Govil On Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ का दर्शकों का बड़ी बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को आनेवाली जबरदस्त फिल्मों में से एक माना जा रहा है. इसमें अरुण गोविल, जिन्हें रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम के किरदार के लिए जाना जाता था. वह राजा दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे. हाल ही में अरुण गोविल से आगामी फिल्म ‘रामायण’ की तुलनाओं पर बात की गई. जानिए एक्टर ने क्या कहा. 

भगवान राम की भूमिका पर क्या बोले अरुण गोविल?

पीटीआई से बातचीत में अरुण गोविल ने कहा, ‘जब कोई मानक तय किया जाता है तो तुलना होना स्वाभाविक है, और किसी को भी बुरा नहीं लगना चाहिए कि मेरी तुलना की जा रही है. मेरा मानना ​​है कि भगवान की भूमिका निभाने के लिए आपको वैसा दिखना चाहिए. रूप-रंग बहुत महत्वपूर्ण है. जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आपमें भगवान दिखना चाहिए और सोचना चाहिए, ‘भगवान ऐसे भी हो सकते हैं.’

‘रामायण’ और ‘आदिपुरुष’ में बहुत अंतर है

उन्होंने आगे बताया, ‘रामायण और आदिपुरुष में बहुत अंतर है.’ अभिनेता ने रणबीर कपूर के साथ पौराणिक फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी बात की और बताया, ‘मैंने फिल्म की शूटिंग बहुत पहले पूरी कर ली थी. उस फिल्म और उस टीम के साथ मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा.’ 

ये किरदार आएंगे नजर

आपको बता दें कि इस आगामी फिल्म  ‘रामायण’ में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साईं पल्लवी, हनुमान के रूप में सनी देओल, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे, कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, सूर्पनखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह, मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल, इंद्र देव के रूप में कुणाल कपूर और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा अभिनय करेंगी. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी. पहला पार्ट इसी साल दिवाली में रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.  फिल्म का संगीत एआर रहमान के सहयोग से प्रसिद्ध संगीतकार हंस जिमर ने तैयार किया है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से चल रही थी साजिश! ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन उड़ाने की आतंकी योजना की नाकाम

UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…

Last Updated: April 4, 2026 23:13:33 IST

कुल्लू में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत; 15 को निकाला गया सुरक्षित

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…

Last Updated: April 4, 2026 22:49:48 IST

121 अश्लील वीडियो, नौकरी के बहाने कई महिलाओं का रेप… नासिक में अशोक खरात जैसा एक और कांड आया सामने

Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…

Last Updated: April 4, 2026 22:35:12 IST

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST