<
Categories: मनोरंजन

पति की मौत के बाद काम पर लौटीं अरुणा इरानी, शेयर किया इमोशनल वीडियो, कहा धन्यवाद

Aruna Irani: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली का हाल ही में निधन हो गया था, जिसके कारण एक्ट्रेस को बड़ा सदमा लगा था. अब वे लगभग दो महीने बाद काम पर वापस आ गई हैं.

Aruna Irani: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, पति कुकू कोहली को खोने के बाद अब उन्होंने धीरे-धीरे खुद को संभालना शुरू कर दिया है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया और बताया कि वह दोबारा काम शुरू करने जा रही हैं. इस दौरान उन्होंने अपने फैंस का भी आभार जताया, जिन्होंने कठिन समय में उन्हें हिम्मत और प्यार दिया.

फैंस के प्यार ने दी ताकत

अरुणा ईरानी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपने दिल की बात कही. उनकी आवाज में भावुकता साफ महसूस की जा सकती थी. उन्होंने बताया कि पति के निधन के बाद लोगों ने जिस तरह उनका साथ दिया, उससे उन्हें इस दुख को सहने की ताकत मिली. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस कठिन समय में प्रशंसकों का प्यार उनके लिए बेहद मायने रखता है. इसी स्नेह और हौसले की वजह से वह फिर से काम की दुनिया में लौटने की कोशिश कर रही हैं. अरुणा ने उम्मीद जताई कि उनके चाहने वाले आगे भी इसी तरह उनके साथ बने रहेंगे और उन्हें प्यार देते रहेंगे.

अगस्त में हुआ था पति का निधन

अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक और लेखक थे. जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त 2026 को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. 25 अगस्त 2026 को 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. पति के जाने से अरुणा ईरानी को गहरा सदमा लगा.

फूल और कांटे से बनाई पहचान

कुकू कोहली ने निर्देशक के तौर पर फिल्म फूल और कांटे से खास पहचान हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने सुहाग, हकीकत, अनाड़ी नंबर 1 और ये दिल है आशिकाना जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. उनकी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग जगह बनाई.

बाल कलाकार से शुरू हुआ सफर

अरुणा ईरानी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी. समय के साथ उन्होंने सहायक और नकारात्मक किरदारों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. उन्होंने कारवां, बॉबी, बेटा, राजा बाबू और दिल तो पागल है जैसी तमाम फिल्मों में एक्टिंग की, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन पर भी काम किया. वे झांसी की रानी जैसे शो में नजर आईं. हिंदी के साथ मराठी और गुजराती सिनेमा में भी उन्होंने काम किया.

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग से मची सनसनी! सलमान खान से AP ढिल्लों तक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रह चुके हैं ये सितारे!

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Dussehra bank holiday: दशहरा पर 3 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी से पहले निपटा लें जरूरी काम

Dussehra bank holiday: अक्टूबर में दशहरा के कारण 19 से 21 अक्टूबर तक कई राज्यों…

Last Updated: October 19, 2026 15:51:24 IST

Ludhiana Molestation Case: पहले पकड़ा, फिर… Kiss करने की कोशिश, प्राइवेट स्कूल में प्यून की घिनौनी हरकत

Ludhiana Molestation Case: लुधियाना में प्राइवेट स्कूल की 16 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का…

Last Updated: October 19, 2026 14:51:07 IST

Ayush Badoni Double Century: आयुष बडोनी का दोहरा शतक, गुजरात के खिलाफ दिल्ली ने बनाए 500 से ज्यादा रन

Ayush Badoni 200 Runs: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने गुजरात…

Last Updated: October 19, 2026 14:43:49 IST

Ajit Agarkar की छुट्टी के बाद किसकी होगी एंट्री? BCCI की सिलेक्शन कमिटी में ये नाम सबसे आगे; हैरान करने वाले हैं कारनामे

Ajit Agarkar: पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज को BCCI की सीनियर सिलेक्शन कमिटी में अजीत अगरकर…

Last Updated: October 19, 2026 14:31:21 IST