<
Categories: मनोरंजन

ईद का चांद दिखते ही सलमान खान के घर हुआ फैंस का जमावड़ा, भाईजान ने अभिवादन करके दी मुबारकबाद, वीडियो वायरल

ईद का चांद दिखते ही मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. ईद का चांद दिखते ही, लोग सलमान खान की एक झलक देखने और उन्हें ईद की मुबारकबाद देने के लिए बेताब थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Salman Khan Viral Video: सारे देश में चांद देखकर लोग ईद मना रहे हैं. लेकिन सुपरस्टार और भाईजान सलमान खान के घर कुछ अलग ही नजारा था. ईद का चांद दिखते ही मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी.

ईद का चाँद दिखते ही, लोग सलमान खान की एक झलक देखने और उन्हें ईद की मुबारकबाद देने के लिए बेताब थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सलमान खान की एक झलक पाने को बेताब थे फैंस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान अपने घर की अंदर से निकलते हुए बालकनी की ओर बढ़ते हैं. जैसे ही वो बालकनी में पहुंचते हैं, तो नीचे लाखों की संख्या में उनके फैन खड़े रहते हैं. सलमान खान सलाम करते हैं और हाथ हिलाते हुए उन सभी का अभिवादन करते हैं. यह वीडियो दिखाता है कि 60 साल की उम्र पार कर चुके सलमान खान का जलवा आज भी बरकरार है.

आने वाली है फिल्म ‘मातृभूमि’

सलमान खान की फिल्म “मातृभूमि” को लेकर एक अहम खबर सामने आई है. पटकथा में कुछ बदलावों के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट की कोई पुष्टि नहीं की है. बता दें कि पहले फिल्म की रिलीज 17 अप्रैल को तय की गई थी. इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST

राम जी के पांच बाप थे… धीरेंद्र शास्त्री के नए बयान पर भड़के अखिलेश यादव, सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग

Dhirendra shastri ram five fathers viral video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक…

Last Updated: November 3, 2026 20:00:36 IST

भारत-पाकिस्तान की टक्कर? अगले 12 महीने में 10 बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें, नवंबर में होंगे दो बड़े मुकाबले

India pakistan cricket match: भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट…

Last Updated: November 3, 2026 19:39:52 IST

Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: कौन करेगा प्यार का इजहार, किसके आएंगे शादी के रिश्ते; पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार (04 नवंबर…

Last Updated: November 3, 2026 19:19:06 IST