Dhurandhar 2: मनोरंजन जगत में अगर इस वक्त किसी फिल्म की चर्चा है तो वह है 'धुरंधर 2'. रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म में कई किरदार ऐसे हैं, जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित करते हैं. जानिए फिल्म में अतीक अहमद, नवाज शरीफ और दाऊद इब्राहिम के रोल किस एक्टर ने निभाए हैं.
धुरंधर 2
Dhurandhar 2 Movie: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म में दिलचस्प कहानी के साथ कई असली किरदार भी दिखाए गए हैं. नवाज शरीफ, दाऊद इब्राहिम और अतीक अहमद जैसे नामों से प्रेरित किरदार फिल्म को और ज्यादा वास्तविक बनाते हैं. चलिए जानते हैं किस एक्टर ने निभाए ये किरदार . हालांकि आपको बता दें कि इन किरदारों को फिल्म में अलग नामों से दिखाया गया है.
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की फिल्म का एक दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शकों को पीपीपी नेता अकीब अली जरवारी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी, एमएमपी नेता नवाब शफीक से मिलवाया जाता है. उन्हें देखते ही समझ आ जाता है कि यह किरदार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर आधारित है. नवाब शफीक की शक्ल असल जिंदगी के नवाज शरीफ से इतनी मिलती-जुलती है कि दर्शक दंग रह गए. धुरंधर 2 में नवाब शफीक का किरदार निभाने वाले अभिनेता मशहूर अमरोही हैं. एक्टर दिग्गज फिल्म निर्माता कमाल अमरोही के पोते हैं.
यह खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर आया बवंडर, ‘पुष्पा 2’ से ‘KGF 2’ तक के टूटे रिकॉर्ड, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
अभिनेता सलीम सिद्दीकी ने आतिफ अहमद का किरदार निभाया है, जो दिवंगत गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद से मिलता-जुलता है. इस किरदार को देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं. सलीम सिद्दीकी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें 12वीं फेल, डिस्पैच, स्पेशल ऑप्स, बॉम्बे मेरी जान और अन्य शामिल हैं.
धुरंधर 2 के पहले भाग में सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर बड़े साहब कौन हैं. तो आपको बता दें कि बड़े साहब की भूमिका दानिश इकबाल ने निभाई है. कई लोगों का मानना है कि यह किरदार दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है. फिल्म में एक दृश्य दाऊद की तस्वीर के साथ भी दिखाया गया है.
KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…
Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…
Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…
Dhirendra shastri ram five fathers viral video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक…
India pakistan cricket match: भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट…
Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार (04 नवंबर…