<
Categories: मनोरंजन

Asha Bhosle funeral: कब और कहां होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार? सामने आई पूरी डिटेल

Asha Bhosle Last Rites | Asha Bhosle funeral details | Asha Bhosle Death News: मशहूर सिंगर आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. सात दशकों से अपनी आवाज़ का जादू बिखेर रहीं आशा ताई का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. सिंगर का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे होगा.

Asha Bhosle Last Rites | Asha Bhosle funeral details | Asha Bhosle Death News: मशहूर सिंगर आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. सात दशकों से अपनी आवाज़ का जादू बिखेर रहीं आशा ताई का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है.बताया जा रहा है कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनकी मौत हो गई. BJP लीडर आशीष शेलार ने उनकी मौत को कन्फर्म किया. सिंगर का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे होगा.

कब और कहां होगा अंतिम संसकार?

 आशा भोसले के निधन के बाद उनके बेटे आनंद भोसले ने कहा, “आज उनका निधन हो गया. जो लोग उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर जा सकते हैं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.”

दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया

 आशा भोसले ने फिल्म इंडस्ट्री को करीब आठ दशक दिए और दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया. हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जताई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे दादर शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा.

82 सालों में 12,000 गाने गाए

आशा भोसले की बात करें तो, सिंगर ने अपनी बहन लता मंगेशकर के नक्शेकदम पर चलते हुए इंडस्ट्री में कदम रखा और बहुत नाम कमाया. 10 साल की उम्र में सिंगर ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया, जो मराठी में था. तब से सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, अपने 82 साल के करियर में उन्होंने लगभग 12,000 गाने गाए. सिंगर को कला की दुनिया में उनके यादगार योगदान के लिए पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया.

आशा भोसले ने अपने गानों ‘दिल चीज़ क्या है’ और ‘मेरा कुछ सामान’ के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर कैटेगरी में दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते हैं। भारतीय संगीत में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Asha Bhosle Death Reason: ये है आशा भोसले की मौत की असली वजह! आखिरी घंटों में क्या हुआ सिंगर के साथ; खुद डॉक्टर ने दी जानकारी

Asha Bhosle Death Reason: मशहूर गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो…

Last Updated: April 12, 2026 14:56:28 IST

RCB vs MI: मुंबई में रोहित-विराट की धमाकेदार जंग… क्या गुल खिलाएगी वानखेड़े की पिच? देखें रिपोर्ट

RCB vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला 12 अप्रैल को वानखेड़े…

Last Updated: April 12, 2026 14:52:40 IST

बार-बार आ रहे हैं संदिग्ध कॉल? इस पोर्टल पर रिपोर्ट करें स्पैम, तुरंत होगी सुनवाई

अगर आपके पास भी यह स्कैम कॉल आते हैं तो इसे तुरंत रिपोर्ट करना फायदेमंद…

Last Updated: April 12, 2026 14:24:37 IST

Asha Bhosle की बेटी ने क्यों किया था सुसाइड? बेटे के मौत के बाद टूट गई थी सिंगर; 9 साल से संभाली जिम्मेदारी

सिर्फ़ 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने परिवार की बात नहीं मानी…

Last Updated: April 12, 2026 14:19:44 IST

Zanai Bhosle: कौन हैं आशा भोसले की पोती जनाई? क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग जुड़ा नाम, क्या है रिश्ता?

Who Is Zanai Bhosle: बॉलीवुड में अपनी आवाज से लोगों को दिल में जगह बनाने…

Last Updated: April 12, 2026 14:06:22 IST