Badshah Tateeree Song Row: रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने विवादित 'टटीरी' गाने को लेकर माफी मांग ली है. उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर लिखित में माफी मांगी. साथ ही उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि वह भविष्य में महिलाओं और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
रैपर और सिंगर बादशाह ने विवादित गाने के लिए मांगी माफी
Badshah Tateeree Song Controversy: रैपर और सिंगर बादशाह पिछले कुछ दिनों से अपने गाने को लेकर विवादों में बने हुए हैं. इस बीच मंगलवार को बादशाह अपने विवादित गाने ‘टटीरी’ के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर लिखित में माफी मांगी. आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में यह सुनवाई हुई. बादशाह के साथ गाने के निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह और निर्माता हितेन भी मौजूद थे. आयोग ने कहा कि गाने के बोल और प्रस्तुतिकरण महिलाओं की गरिमा और शालीनता के खिलाफ थे.
इस दौरान आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर यह भी कहा कि इस तरह की प्रस्तुतिकरण से समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश जाता है. उन्होंने गायक, निर्माता और निर्देशक सभी पक्षों को भविष्य में ऐसी कोई भी पुनरावृत्ति न करने के निर्देश दिए. इसके बाद सभी संबंधित पक्षों ने आयोग के समक्ष बिना शर्त लिखित माफी मांगी और समाज में हुए नुकसान के लिए खेद व्यक्त किया.
आयोग के सामने बादशाह ने अपनी माफी के साथ यह भी विश्वास दिलाया कि वह भविष्य में महिलाओं और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि अगले चार महीनों के भीतर वह महिला सशक्तीकरण पर एक सकारात्मक गीत पेश करेंगे. इसके अलावा उन्होंने वादा किया कि इस तरह की किसी भी विवादास्पद गतिविधि में अब शामिल नहीं होंगे.
साथ ही बादशाह ने आयोग के सामने आर्थिक रूप से कमजोर 50 लड़कियों की शिक्षा का प्रस्ताव रखा है. इसके लिए वह राशि जुटाने में भी सहयोग करेंगे.
बता दें कि कुछ दिनों पहले बादशाह ने ‘टटीरी’ गाना रिलीज किया था. गाने के लिरिक्स में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल और गाने में स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राओं को दिखाने को लेकर लोगों ने आपत्तियां जताईं.
इसके बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गाने को लेकर बादशाह को समन जारी किया. वहीं राज्य पुलिस ने सोशल मीडिया से गाने से जुड़े 857 लिंक हटवाए. इनमें 154 वीडियो और 703 शॉर्ट वीडियो शामिल थे.
दूसरी तरफ गाने के विवादित होने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि उनका इरादा कभी भी किसी महिला या बच्ची के प्रति गलत संदेश देने का नहीं था.
बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था, “मेरा इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा की किसी महिला के बारे में ऐसी बेहूदगी भरी बात करूं. मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां लिरिक्स प्रतिद्वंदी के लिए होते हैं, न कि किसी औरत या बच्चे के लिए.”
उन्होंने कहा, “मैं खुद हरियाणा से हूं, मेरी पहचान हरियाणा से है. मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की संस्कृति और बोली को ऊंचाई तक लेकर जाऊं. लेकिन, अगर गाने के उस हिस्से से किसी को भी ठेस पहुंची है तो मैं तहेदिल से आप सबसे क्षमा मांगता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर माफ करेंगे.”
Odisha Latest News: ओडिशा में पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है. डीआईजी…
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने पिता और चाचा की हत्या के आरोप में एक…
Khesari Lal Yadav Song: आज से लगभग 11 से पहले एक ऐसा गाना रिलीज हुआ…
Kal ka Kumbh Rashifal 8 April 2026: तरक्की का दिन है, लेकिन मन को शांत…
Good Luck Signs: शरीर पर दिखाई देने वाले कुछ विशेष संकेत व्यक्ति के आने वाले…
Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज हुई. 24…