<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान नहीं, ‘मैंने प्यार किया’ के लिए इस अभिनेता को किया गया था कास्ट; ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में निभाई थी दमदार भूमिका

Maine Pyaar Kiya Facts: बॉलीवुड की जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया', जिसमें सलमान खान और भाग्यश्री ने शानदार भूमिका अदा की थी. लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान से पहले ये फिल्म किसी और को ऑफर हुई थी. जानिए आखिर कौन था वो एक्टर, जिसने बाद में छोड़ी फिल्म.

Piyush Mishra Birthday: सिनेमाई दुनिया में कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें सफलता पाने में कई दशक लग गए. कुछ के हाथ में तो समय रहते जबरदस्त मौके आए, लेकिन अपनी एक गलती की वजह से वो इसका फायदा उठा नहीं पाए. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के साथ भी ऐसा हुआ था. इस फिल्म में सलमान खान को लेने से पहले मेकर्स ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के जबरदस्त एक्टर को फिल्म ऑफर की थी. फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान को मिल गई फिल्म. जानिए सब कुछ इस लेख में…

कौन था वो अभिनेता?

सलमान खान से पहले जिस एक्टर को फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ऑफर हुई थी, वो अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि पीयूष मिश्रा थे. पीयूष मिश्रा ने अपने करियर के करीब 20 साल शराब की लत में बर्बाद कर दिए थे. इसी दौरान उन्होंने कई नाटक भी किए, जिसमें प्रसिद्धा नाटक के हैमलेट का किरदार भी शामिल था.

आखिर पीयूष मिश्रा ने क्यों छोड़ी फिल्म?

अगर पीयूष मिश्रा ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का ऑफर स्वीकार किया होता, तो हम उन्हें सलमान खान की जगह बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म में देख रहे होते. लेकिन अभिनेता ने बताया कि ये फिल्म उन्होंने करने से मना कर दिया था. इसके बाद निर्माताओं ने यह फिल्म सलमान खान को ऑफर कर दी थी. आपको बता दें कि ‘मैंने प्यार किया’ साल 1989 में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था. 

इस फिल्म ने बदली किस्मत

पीयूष मिश्रा को करियर का सबसे बड़ा ब्रेक साल 2003 में मिला था. उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘मकबूल’ में जब काम किया, तो समझिए उन्हें जैसे दूसरी जिंदगी मिल गई. क्योंकि इसमें उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई.

एक नजर पीयूष मिश्रा के करियर पर

पीयूष मिश्रा ने 1986 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से थिएटर में स्नातक किया. इसके बाद 1983 से 2003 तक दिल्ली के थिएटर में उन्होंने कई नाटक किए, जिन्होंने उनके व्यक्तित्व को गढ़ने में मदद की. अभिनेता ने फिल्म दिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्हें  ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘पिंक’, ‘रिवाल्वर रानी’,’संजू’ और गुलाबो-सीताबों जैसी फिल्मों के लिए पहचाना गया. इतना ही नहीं पीयूष मिश्रा ने अभिनय के अलावा कई गानों को भी सुर दिया है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

क्या आपने देखा है ऐसा मंदिर? बिहार के मुंडेश्वरी धाम में बिना रक्त के दी जाती है बलि, जानें पूरा रहस्य

Maa Mundeshwari Temple: मां मुंडेश्वरी का मंदिर बिहार के कैमूर जिले में स्थित माता का…

Last Updated: April 8, 2026 17:57:52 IST

Taigun 2026: SUV लेने की सोच रहे हैं, फॉक्सवैगन ला रही Taigun Facelift, क्या होंगे बड़े बदलाव

Taigun Facelift 2026: वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपनी मिड-साइज SUV, फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट लॉन्च…

Last Updated: April 8, 2026 17:52:33 IST

एक और अब्दुल का हुआ पर्दाफाश! पहचान छिपाकर की हिंदू लड़की से दोस्ती, 8 साल तक किया यौन शोषण, केस दर्ज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है,…

Last Updated: April 8, 2026 17:49:31 IST

Video: नहीं देखा होगा आस्था का ऐसा रूप, हाथों-घुटनों के बल तिरुमाला मंदिर की 3500 सीढ़ियां चढ़ी महिला

Tirumala Mandir Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…

Last Updated: April 8, 2026 17:43:16 IST

सादगी की मिसाल: टीकमगढ़ की सड़कों पर पोहा-जलेबी तलती दिखीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

इस वीडियो में उनकी कोई राजनीतिक चमक-धमक नहीं, बल्कि एक साधारण 'दीदी' का रूप दिखाई…

Last Updated: April 8, 2026 17:34:21 IST

Purnia University: डोसा प्लाजा में खुली ‘प्यार’ की पोल! प्रोफेसर और PhD छात्रा की नजदीकियों ने मचाया बवाल, बैठ गई इन्क्वारी!

Purnia University Professor Viral Video: एक ही प्लेट में डोसा खाना पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर…

Last Updated: April 8, 2026 17:35:22 IST