Maine Pyaar Kiya Facts: बॉलीवुड की जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया', जिसमें सलमान खान और भाग्यश्री ने शानदार भूमिका अदा की थी. लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान से पहले ये फिल्म किसी और को ऑफर हुई थी. जानिए आखिर कौन था वो एक्टर, जिसने बाद में छोड़ी फिल्म.
मैंने प्यार किया
Piyush Mishra Birthday: सिनेमाई दुनिया में कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें सफलता पाने में कई दशक लग गए. कुछ के हाथ में तो समय रहते जबरदस्त मौके आए, लेकिन अपनी एक गलती की वजह से वो इसका फायदा उठा नहीं पाए. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के साथ भी ऐसा हुआ था. इस फिल्म में सलमान खान को लेने से पहले मेकर्स ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के जबरदस्त एक्टर को फिल्म ऑफर की थी. फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान को मिल गई फिल्म. जानिए सब कुछ इस लेख में…
सलमान खान से पहले जिस एक्टर को फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ऑफर हुई थी, वो अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि पीयूष मिश्रा थे. पीयूष मिश्रा ने अपने करियर के करीब 20 साल शराब की लत में बर्बाद कर दिए थे. इसी दौरान उन्होंने कई नाटक भी किए, जिसमें प्रसिद्धा नाटक के हैमलेट का किरदार भी शामिल था.
अगर पीयूष मिश्रा ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का ऑफर स्वीकार किया होता, तो हम उन्हें सलमान खान की जगह बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म में देख रहे होते. लेकिन अभिनेता ने बताया कि ये फिल्म उन्होंने करने से मना कर दिया था. इसके बाद निर्माताओं ने यह फिल्म सलमान खान को ऑफर कर दी थी. आपको बता दें कि ‘मैंने प्यार किया’ साल 1989 में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था.
पीयूष मिश्रा को करियर का सबसे बड़ा ब्रेक साल 2003 में मिला था. उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘मकबूल’ में जब काम किया, तो समझिए उन्हें जैसे दूसरी जिंदगी मिल गई. क्योंकि इसमें उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई.
पीयूष मिश्रा ने 1986 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से थिएटर में स्नातक किया. इसके बाद 1983 से 2003 तक दिल्ली के थिएटर में उन्होंने कई नाटक किए, जिन्होंने उनके व्यक्तित्व को गढ़ने में मदद की. अभिनेता ने फिल्म दिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्हें ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘पिंक’, ‘रिवाल्वर रानी’,’संजू’ और गुलाबो-सीताबों जैसी फिल्मों के लिए पहचाना गया. इतना ही नहीं पीयूष मिश्रा ने अभिनय के अलावा कई गानों को भी सुर दिया है.
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…