<

कभी साइकिल के लिए तरसे, शादी में गाए गाने; आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए निरहुआ की जिंदगी के अनसुने किस्से

Dinesh Lal Yadav: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज भोजपुरी की दुनिया में दिग्गज सितारों में शुमार हैं. यहां तक पहुंचने के लिए अभिनेता ने अपने जीवन में कड़ा संघर्ष किया है. कभी शादियों में गाते थे गाना, आज पूरी इंडस्ट्री पर कर रहे हैं राज. जानिए एक्टर के संघर्ष की कहानी.

Dinesh Lal Yadav Struggle Story: भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज 02 फरवरी को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए व्यक्ति को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. कुछ वैसी ही कहानी निरहुआ की है. कभी झोपड़ी में रहे, शादियों में गाना गाया, साइकिल खरीदने के लिए किया संघर्ष और आज हैं करोड़ों रुपये के मालिक. पढ़िए अभिनेता के जीवन के बारे में कुछ अनसुने किस्से.

कैसे पड़ा निरहुआ का नाम?

दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी, 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के तांडवा गांव में हुआ था. उनके पिता पश्चिम बंगाल के कोलकाता में काम करते थे. अभिनेता के निरहुआ नाम के पीछे भी एक रहस्य है. बताया जाता है कि उनके पहला एल्बम ‘निरहुआ नाम है’ इतना सफल हुआ कि लोगों ने मान लिया कि निरहुआ ही उनका असली नाम है. इसी के बाद से वह इसी नाम से प्रसिद्ध हो गए. 

झुग्गी-झोपड़ी में बिताए शुरुआती दिन

आपको बता दें निरहुआ के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी. उनके पिता कोलकाता में कमाने के लिए गांव से दूर रहते थे. उन्हें वहां झुग्गी-झोपड़ी में रहना पड़ता था. कुछ दिन अभिनेता भी वहीं रहे, लेकिन उनका मन नहीं लगा और निरहुआ गांव वापस आ गए. इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की और काम की तलाश में निकल गए.

शादियों में गाते थे गाना

घर की स्थिति इतनी खराब थी कि निरहुआ के पास साइकिल खरीदने के पैस नहीं थे. उन्हें चंद पैसों के लिए शादियों तक में गाना गाना पड़ा. उनके पिता चाहते थे कि निरहुआ विदेश जाकर पैसे कमाए और घर की हालत को ठीक करें. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. वह अपने चचेरे भाई से प्रभावित होकर सिंगर बनना चाहते थे.

किस फिल्म से की शुरुआत?

साल 2008 में, दिनेश लाल यादव ने ‘निरहुआ रिक्शावाला’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. आज, वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने ‘हो गैनी दीवाना तोहरे प्यार में’ और ‘रिक्शावाला आई लव यू’ जैसी हिट फिल्में दी हैं. 

राजनीति की दुनिया में रखा कदम

जीवन में तमाम संघर्षों के बाद अभिनेता ने फिल्मी दुनिया में काफी नाम कमाया. इसके बाद उन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम रखा. साल 2022 में, निरहुआ ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव जीता और मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे अपने उद्योग जगत के सहयोगियों के साथ संसद में शामिल हो गए. 

कितनी है नेटवर्थ?

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज एक आरामदायक और शानदार जीवन जी रहे हैं। बीते साल दाखिल किए गए अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी कुल संपत्ति करीब 6 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही उनके पास मुंबई में लगभग 3 करोड़ रुपये का एक फ्लैट है, जबकि गोरखपुर में भी 45 लाख रुपये कीमत का एक फ्लैट उनके नाम पर दर्ज है।

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST