<

मौत से कुछ घंटे पहले आकांक्षा दुबे ने दी थी ब्रेकअप पार्टी, फिर होटल में मिली लाश; जानें 5 अनसुने किस्से

Akanksha Dubey Unknown Facts: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की रहस्यमयी मौत ने मनोरंजन जगत को हिला कर रख दिया था. मात्र 25 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. एक्ट्रेस के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जिससे बहुत लोग अनजान हैं. चलिए जानते हैं उन किस्सों को.

Akanksha Dubey Interesting Facts: 26 मार्च 2023 को भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ी एक खबर आई, जिसने सभी को चौंका दिया था. अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ था और इसे आत्महत्या करार दिया गया था. आपको बता दें कि मरने से चंद घंटे पहले एक्ट्रेस ने ब्रेकअप पार्टी की थी. इसके बाद उनकी लाश मिलना कई लोगों को चौंका रहा था. इतना ही नहीं कई और भी किस्से हैं, जो अनसुने हैं. जानिए अभिनेत्री से जुड़ी 5 बातें….

मौत से पहले की ब्रेकअप पार्टी

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद एक बात का खुलासा हुआ. कहा गया कि एक्ट्रेस ने मरने से एक दिन पहले प्राइवेट पार्टी की थी, जिसे ब्रेकअप पार्टी का नाम दिया गया. सीसीटीवी में पता चला कि पार्टी वाले दिन एक्ट्रेस का पुराना दोस्त संदीप उन्हें होटल तक छोड़ने गया था. हालांकि संदीप को इस केस में क्लीन चिट मिल गई थी. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने मरने से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था. हालांकि, उनकी मौत को लेकर कोई और सुराग नहीं मिला, इसलिए इसे आत्महत्या बताया गया. 

सोशल मीडिया स्टार थीं एक्ट्रेस

आकांक्षा दुबे अभिनेत्री के अलावा एक लोकप्रिय मीडिया हस्ती भी थीं. उनके इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स थे, जहां वह प्रतिदिन तस्वीरें और ‘रील’ पोस्ट करती थीं. वो इंटरनेट पर काफी एक्टिव थीं. 

समर सिंह को डेट कर रहीं थीं आकांक्षा दुबे!

अभिनेत्री के पर्सनल लाइफ को लेकर भी कुछ अफवाहें थीं. बताया जाता है कि आकांक्षा दुबे,  एक्टर और सिंगर समर सिंह को डेट कर रही थीं. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है. अभिनेत्री की मौत को लेकर समर सिंह को सात महीने की जेल भी हुई थी, लेकिन उन्हें दोषी पाया गया था. 

फिल्म की शूटिंग कर रही थीं अभिनेत्री

 मौत के समय एक्ट्रेस सारनाथ में थीं. बताया जाता है कि वो वहां अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. 

25 साल की उम्र में हुई थी मौत

आकांक्षा दुबे की मृत्यु के समय उनकी आयु 25 वर्ष थी. उनका जन्म 21 अक्टूबर 1997 को हुआ था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST

IND vs WI: शुभमन गिल ने धोनी-गांगुली की बराबरी कर मचाया तहलका, 7वीं बार किया कारनामा; देखते रह गए कोहली और रोहित

IND VS WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के नाम इंडिया के लिए…

Last Updated: October 4, 2026 11:38:32 IST

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST