इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Bhojpuri Cinema New Song: भोजपुरी स्टार समर सिंह अपने देसी स्टाइल और गायकी के लिए जाने जाते हैं। उनके हर गाने को दर्शकों की ओर से खूब पसन्द किया जाता है। वो जब भी आते हैं तहलका मचा देते हैं। ऐसे में हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुए समर के वीडियो सॉन्ग ‘कर्जा बढ़ा के गईल’ को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। इस गाने पर अब तक इसे 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
Bhojpuri Cinema New Song
समर सिंह के इस गाने को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। जिसके अबतक गाने के 10 लाख अधिक व्यूज आ चुके हैं। 10 लाख व्यूज पार करने के बाद समर सिंह ने अपने फैंस को धन्यवाद दिया है, और इतना ढ़ेर सारा प्यार देने के लिये शुभचिंतकों का आभार जताया है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं। दोनों के बीच गजब की एक्टिंग देखने को मिल रही है। गाने में महिमा ने उनकी गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया है। दोनों कलाकारों का ये बड़ा जानदार गाना है। इसमें जबरदस्त डांस मूव्स और खांटी देशी अन्दाज देखने को मिल रहा है।
कर्जा बढ़ा के गईल गाने को बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच होने वाली नासमझी और फिजूलखर्ची को लेकर फिल्माया गया है कि वो कैसे एक लड़की लड़के को धोखा देकर चली जाती है और लड़का फिजूलखर्ची करके कर्ज में डूब जाता है। समर सिंह ने इस गाने में उसी कंगाल लड़के का रोल प्ले किया है और दोस्तों के साथ दुख बांटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं महिमा सिंह भी कहर बरपाती नजर आ रही हैं। उनकी बला को देख कोई भी पागल हो जाए।
Bhojpuri Cinema New Song
Connect With Us : Twitter Facebook
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.