होम / Bhojpuri Godanwa Song : शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘गोदनवा’ खूब सुना जा रहा है

Bhojpuri Godanwa Song : शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘गोदनवा’ खूब सुना जा रहा है

Kanchan Rajput • LAST UPDATED : February 18, 2022, 11:36 am IST

Bhojpuri Godanwa Song

Bhojpuri Godanwa Song : शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा की सबसे ट्रेंडिंग सिंगर हैं, जिनका गाना हमेशा ट्रेंड में रहता है। उनके नए गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं, लेकिन कई बार उनके कुछ पुराने गाने भी उनके फैंस को काफी प्रभावित करते हैं। शिल्पी का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर खूब सुना जा रहा है, जिसमें एक्ट्रेस नीलम गिरी (Actress Neelam Giri) भी डांस करती नजर आ रही हैं। यहां हम बात कर रहे हैं ट्रेंडिंग सिंगर के ‘गोदनवा’ गाने की।

Read More :  Khesari Lal Yadav Song : भोजपुरी गाना ‘भतीजवा के होली’ का वीडियो रिलीज होते ही तहलका मचा रहा है

शिल्पी राज (Shilpi Raj) का भोजपुरी गाना ‘गोदनवा’ (Godanwa) खूब सुना जा रहा है, जिसमें नीलम गिरी न सिर्फ डांस बल्कि कमाल के एक्सप्रेशन भी देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3.8 लाख यूजर्स ने लाइक का बटन दबा दिया है। 5 महीने पहले वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने पर यूजर्स अब भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और सिंगर की आवाज के अलावा नीलम गिरी का जोरदार डांस भी तारीफ कर रहा है।

Actress Neelam Giri
Actress Neelam Giri

इस गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और रत्नाकुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। सम्राट अशोक ने इसकी कोरियोग्राफी की है और आर्या शर्मा ने म्यूजिक दिया है। ‘गोदनवा’ के जरिए शिल्पी ने करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है वहीं दूसरी ओर इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में भी उनके गाने शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में नंबर 1 पर पुष्पा फिल्म का श्रीवल्ली, नंबर 2 और 3 पर ओ आथिया, 4 पर सम्मी जैसे गाने के बीच में भोजपुरी इंडस्ट्री के भी गानों ने इस चार्ट बास्टर में अपनी जगह बनाई है। जहां पिछले सप्ताह ‘राजा जी खून कई द’ 15वे नंबर पर था, वही इस सप्ताह इस सांग ने चार पायदान की बढ़त बढ़ाते हुए ये 11वे नंबर पर आ गया है। वही इसी के साथ ‘रेलिया रे’ सॉन्ग भी छलांग लगते हुए 25वे स्थान से 15वे स्थान पर आ गया हैं। इन दोनों ही गानों को शिल्पी राज ने आवाज दी है।

Bhojpuri Godanwa Song

Read More : Pawan Singh And Sapna Choudhary : भोजपुरी के स्टार पवन सिंह और हरियाणा की डांसर सपना चौधरी एक ही मंच पर नजर आएंगे

Read More : Bappi Lahiri Passes Away : भोजपुरी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT