<
Categories: मनोरंजन

इवेंट में अचानक रोने लगीं एक्ट्रेस भूमिका चावला, तेलुगू मूवी ‘यूफोरिया’पर बात करते हुए छलके आंसू. जानें कारण

हाल ही में साउथ मूवी यूफोरिया रिलीज हुई. इससे पहले फिल्म के प्रमोशन को लेकर हैदराबाद में एक इवेंट आयोजित हुई. इस दौरान एक्ट्रेस भूमिका चावला रोते हुए नजर आईं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई.

Bhoomika Chawla: सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें रोते हुए देखा गया. दरअसल, हाल ही में तेलुगू फिल्म ‘यूफोरिया’ रिलीज हुई. इस फिल्म में धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी हैं. कहा जा रहा है कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है. इस फिल्म में छोटी उम्र के बच्चों में नशे की लत होना और यौन शोषण जैसे मुद्दों को दिखाया गया है. 

हैदराबाद के इवेंट में रोने लगीं भूमिका

यूफोरिया फिल्म को डायरेक्टर गुनाशेखर ने डायरेक्ट किया. फिल्म रिलीज होने से पहले एक स्पेशल इवेंट ऑर्गनाइज किया गया, जो हैदराबाद में था. वहां पर यूफोरिया फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी. इस दौरान फिल्म की कास्ट ने फिल्म में अपने काम और अपने काम करने के एक्सपीरिएंस को लोगों के साथ शेयर किया. इसी दौरान भूमिका चावला ने भी अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया, जिसे बताते-बताते वो इमोशनल हो गईं और रोने लगीं. एक्ट्रेस भूमिका चावला ने ‘यूफोरिया’ में काम करने के एक्सपीरिएंस  के साथ ही फिल्म की कहानी पर भी बात की. उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने उन पर गहरा असर छोड़ा है. 

‘रात भर सो नहीं पाईं एक्ट्रेस’

उन्होंने फिल्म प्रमोशन के दौरान बताया कि फिल्म यूफोरिया देखने के बाद वे रात भर सो नहीं पाए. ये बात करते-करते एक्ट्रेस अचानक इमोशनल हो गईं. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि फिल्म में उनका रोल काफी मुश्किल था. इसके कारण वे कई बार सो नहीं पाई थीं. कई बार वे सोते-सोते अचानक रात में जाग जाती थीं. ये कहते हुए वे इमोशनल होने लगीं, तो फिल्म के डायरेक्टर गुनाशेखर ने उन्हें संभाला. बाद में भूमिका ने अपने आंसू पोंछते हुए आगे की बात कही. उनका रोते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Nainital Weather: किसानों का हुआ सब बर्बाद! नैनीताल में बारिश-ओलावृष्टि ने मचाई ऐसी तबाही, 70% फसल हुई नष्ट

Uttarakhand Weather: बुधवार सुबह पूरे ज़िले में हुई बारिश ने किसानों को मुश्किल में डाल…

Last Updated: April 10, 2026 08:05:56 IST

सुहागरात से लेकर हनीमून तक पति ने छिपाई सच्चाई, दबाव डाला तो बोला- देवर के साथ सो जाओ

Agra Husband Wife disptue Case Incapacity Physical relationship: आगरा में शादीशुदा महिला ने अपने पति…

Last Updated: April 10, 2026 07:59:08 IST

MPPCB Vacancy: पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में नौकरी पाने का मौका, आज से आवेदन शुरू, 177500 महीने की है सैलरी

Sarkari Naukri MPPCB AE Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (MPPCB) में नौकरी (Govt Jobs)…

Last Updated: April 10, 2026 07:41:19 IST

Amir Khan Reena Datta Divorce: देवदास बन गए थे आमिर खान! हर रात एक बोतल खींच लेते थे; तलाक के बाद किस कदर टूटे थे एक्टर?

Amir Khan Reena Datta Divorce: बॉलीवुड में कई ऐसी शादियां हैं जो सफल नहीं रहीं…

Last Updated: April 10, 2026 07:20:37 IST

Assam HSLC Result 2026 Today: असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट asseb.in पर आज, इस Direct Link से करें चेक

Assam HSLC Result 2026 Today: असम बोर्ड कक्षा 10वीं (HSLC) का रिजल्ट आज जारी किया…

Last Updated: April 10, 2026 07:00:23 IST

Palash Muchhal: शादी टूटने के बाद फिर नजदीकियां? स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल के परिवार के इस वीडियो ने किया कन्फ्यूज

Palash Muchhal: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास को हाल ही में मुंबई के…

Last Updated: April 10, 2026 06:47:43 IST