<

एक तस्वीर, दो राज! आईने वाली फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, क्या आपने कुछ देखा?

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल होती हैं, जो आपके दिमाग को घुमा सकती है. ऐसी ही एक तस्वीर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

Optical Illusion Test: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाती हैं, क्योंकि वे हमारी आंखों और दिमाग को आसानी से भ्रमित कर देती हैं. एक तस्वीर सामने आई, जिसको लेकर चर्चा हो रही है. लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि यह तस्वीर सच में ऑप्टिकल इल्यूजन है या फिर इसमें कुछ एडिट किया गया है. 

क्या है ये तस्वीर?

शेयर की गई तस्वीर में एक लड़की घास पर बैठी हुई नजर आती है और उसके हाथ में एक ओवल आकार का आईना है. पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे आईना दिखाई ही नहीं दे रहा हो या उसके शरीर के आर-पार दिख रहा हो. आईने में पीछे की घास साफ नजर आती है, जिससे ऐसा भ्रम होता है कि लड़की का शरीर और पैर गायब हो गए हैं.

optical illusion

क्या बोले यूजर्स?

एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि उसे लगता है यह तस्वीर फोटोशॉप की गई है, क्योंकि शीशे में न तो लड़की के पैर दिख रहे हैं और न ही उसकी उंगलियों के सिरे. वहीं एक दूसरे यूजर ने इसे तकनीकी तरीके से समझाते हुए बताया कि इस तस्वीर के लिए एक ही जगह से दो फोटो ली गईं है. पहली एक लड़की के साथ और दूसरी बिना लड़की के. बाद में दोनों तस्वीरों को जोड़कर दर्पण के अंडाकार हिस्से को काट दिया गया, जिससे यह भ्रम पैदा हुआ. आपको क्या लगता है, ये सच है?

क्या है फोटो का सच?

  • अगर यह असली आईना होता, तो उसमें लड़की के पैर या कम से कम उसके हाथ-उंगलियों का कुछ हिस्सा जरूर दिखाई देता, लेकिन इस तस्वीर में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता.
  • आईने के अंदर दिख रही पृष्ठभूमि बाहर के माहौल से बिल्कुल मेल खा रही है. इसमें कोई कोण का फर्क या हल्की टेढ़ापन नहीं है, जबकि असली आईने में ऐसा आमतौर पर होता है.
  • हालांकि आपको बता दें कि यह तस्वीर आसानी से बनाई जा सकती है. इसके लिए एक ही जगह से दो फोटो ली जाती हैं—एक लड़की के साथ और दूसरी बिना लड़की के. फिर फोटोशॉप में आईने के ओवल हिस्से को काटकर दोनों तस्वीरों को जोड़ दिया जाता है.
Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप: घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव! इलाके में दहशत

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…

Last Updated: May 20, 2026 14:19:10 IST

तेलंगाना में प्रेमी से शादी करने के लिए 6 साल की बेटी को उतारा मौत के, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना  सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…

Last Updated: May 20, 2026 14:16:23 IST

RR vs LSG: ‘लंबे समय तक खेला तो…’, POTM जीतने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया आगे का प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…

Last Updated: May 20, 2026 13:23:46 IST

Funny Jokes: मैं रोज पूजा करती हूं, काश श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं? पत्नी के कहने पर फिर पति ने जो कहा…

Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…

Last Updated: May 20, 2026 11:46:50 IST

IPL का नया ‘सिक्सर किंग’! वैभव सूर्यवंशी के आगे रसेल-पूरन भी फीके, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…

Last Updated: May 20, 2026 11:33:09 IST

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST