Box Office Collection: अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है. सोमवार के दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई. जानिए बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल.
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
सिनेमाघरों में दिखाई जा रही फिल्मों के लिए सबसे कठिन परीक्षा वीकएंड के बाद वाले दिन यानी कि मंडे को होती है. इस समय थिएटर्स में ‘भूत बंगला’ से लेकर ‘धुरंधर 2’ जैसे फिल्में दिखाई जा रही हैं. सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन के करीब 3 गुना गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं धुरंधर 2 की कैसी रही कमाई.
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं. बीते सोमवार यानी 20 अप्रैल को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं फिल्म ने रविवार यानी कि वीकएंड पर फिल्म ने 23 करोड़ रुपये कमाए थे. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद एक साथ आई है.
अगर फिल्म ‘भूत बंगला’ की कुल कमाई की बात करे, तो इसने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 64.75 करोड़ रुपये कमाए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपये है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस हफ्ते कितना कमाई करती है.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 33 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने सोमवार को 1.62 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने 33 दिनों में कुल 1117.38 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 1,791.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. यह फिल्म भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘डकैत’ ने रिलीज के 11वें दिन मात्र 40 लाख रुपये ही कमाए . वहीं इसने रविवार को 1.46 करोड़ रुपये कमा लिए थे. फिल्म का कुल कलेक्शन भी 32.46 करोड़ रुपये है.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…