Pahalgam Attack Video: हरियाणा के 25 साल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी को 10 दिन से भी कम समय हुआ था। विनय अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर थे, तभी आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी. शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी उन्हें आखिरी विदाई देते हुए काफी इमोशनल दिखीं. वीडियो देखकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे.
Pahalgam Attack Video
Pahalgam Attack Video: वो मंजर जिसने पूरे देश को अंदर तक झकझोर दिया. 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए उस हमले का वीडियो आज भी लोगों की आंखें नम कर देता है. चीख-पुकार, डर और बेबसी से भरे उन पलों को जिसने भी देखा, उसका दिल सिहर उठा. उस वीडियो में कैद हर एक दृश्य दर्द की कहानी कहता है.किसी ने अपना अपनों को खोया, तो किसी की दुनिया ही उजड़ गई. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, पूरे देश में शोक और गुस्से की लहर दौड़ गई. बता दें कि इस हत्याकांड में 26 बेगुनाह लोगों को बेरहमी से मार दिया गया.एक साल बाद भी वो वीडियो लोगों के दिलों में वही दर्द और भावनाएं जिंदा कर देता है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना आसान नहीं.
इस वीडियो आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी शुरू करने का खौफनाक दृश्य कैद है. यह फुटेज गलती से उस व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया था जो हमले के समय ज़िपलाइनिंग कर रहा था. वीडियो की शुरुआत में भट्ट घाटी के मनोरम दृश्य के ऊपर ज़िपलाइन करने की तैयारी करते हुए दिखाई देते हैं.वीडियो आगे बढ़ता है और वे मुस्कुराते हुए इस सवारी का आनंद लेते नज़र आते हैं, मानो उन्हें इस बात का कोई अंदाज़ा ही न हो कि क्या हो रहा है, जबकि दूर से आती गोलियों की हल्की आवाज़ सुनाई देती है. कुछ ही क्षणों बाद वीडियो में एक व्यक्ति को गोली लगने के बाद गिरते हुए दिखाया गया है. पूरे वीडियो में भट्ट इस बात से बेखबर बने रहते हैं कि उनके नीचे आतंकी हमला हो रहा है.
पहलगाम आतंकी हमले के इस वीडियो में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी एक महिला के साथ खड़ी दिख रही हैं. शहीद लेफ्टिनेंट की पत्नी एक लोकल कश्मीरी से बात कर रही हैं, तभी एक आतंकवादी आता है और उन्हें गोली मार देता है. फिर महिला लोकल कश्मीरी से “मेरे पति को बचा लो” की गुहार लगाती है. इसके बाद लोकल कश्मीरी आदमी हमले में घायल एक आदमी को बोतल देता है. यह वीडियो देखकर दिल टूट जाएगा.
इस वीडियो में दिख रहा कपल साउथ इंडिया से कश्मीर घूमने आया है, और अपनी ट्रिप के बारे में डिटेल्स शेयर कर रहा है. वीडियो में पति-पत्नी काफी खुश दिख रहे हैं, और शिकारा राइड का मज़ा ले रहे हैं. लेकिन थोड़ी देर बाद, महिला के पति को टेररिस्ट गोली मार देते हैं. वीडियो देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे.
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…
महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…
UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज ने कथित तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस…
UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…