Bhumi Pednekar: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक्टिंग के अलावा बिजनेस की दुनिया में भी आ चुकी हैं. वह पैकेज्ड वाटर का कारोबार करती हैं. इन दिनों वह अपने प्रीमियम वाटर की कीमत को लेकर सुर्खियों में हैं.
भूमि पेडनेकर
Bhumi Pednekar Premium Water: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने साल 2025 में अपना पैक्ड वॉटर ब्रांड बैकबे लॉन्च किया था. उन्होंने इसे ‘प्रीमियम वॉटर’ ब्रांड बताया था, लेकिन उसकी कीमतों को लेकर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. एक्ट्रेस 500 मिलीलीटर के पानी की बोतल को 150 रुपये और 750 मिलीलीटर पानी की बोतल को 200 रुपये में बेच रही हैं. अब अभिनेत्री ने इसे लेकर बड़ी बात कही है और बताया कि कुछ सामान और भी महंगे हैं.
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने जय मदान के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए अपने ब्रांड के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘हम इस कंपनी को नैतिक रूप से चला रहे हैं. साथ ही प्रयास करती हैं कि लोगों को सबसे अच्छे प्रोडक्ट मुहैया कराया जाए.’ एक्ट्रेस ने कहा कि पहले उनका ब्रांड पानी का ब्रांड था, अब यह पेय पदार्थों का ब्रांड है. उन्होंने कहा, ‘अब हम अपना स्पार्कलिंग वॉटर लॉन्च करेंगे. हम पेय पदार्थों के माध्यम से समग्र जीवनशैली के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं और इसके लिए हम काफी शोध और विकास कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य एक स्वच्छ ब्रांड बनाना है.’
आगे बातचती करते हुए अभिनेत्री ने अपने ब्रांड को लेकर कहा, ‘हां, मेरा पानी महंगा है. इसमें कोई शक नहीं. लेकिन जिस श्रेणी में मैं हूं, यानी प्रीमियम पानी की कैटेगरी में. इसी कैटेगरी में पुराने ब्रांड, बड़े ब्रांड, जिसके बारे में मुझसे कहा गया था कि मैं उनसे टक्कर लेने वाली हूं. बल्कि उनका पानी मेरे पानी से कहीं ज्यादा महंगा है.’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘भारत में इतने सारे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड हैं जिन्हें हम पीते हैं. और आप उनके लिए 400-500 रुपये चुकाते हैं.’
भूमि पेडनेकर को आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘दलदल’ में देखा गया था. इसके साथ ही अभिनेत्री को ‘दम लगा के हैशा’, ‘सोनचिरिया’, ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है.
IND Vs WI 2nd ODI Weather Forecast: दूसरे वनडे से अब भारत को गुवाहाटी में…
Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…
Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…