<
Categories: मनोरंजन

Peddi Teaser: राम चरण के बर्थडे पर मेकर्स ने दिया गिफ्ट, पेड्डी पहलवान का फर्स्ट लुक जारी

आज साउथ सुपरस्टार राम चरण का 41वां जन्मदिन है. इस दिन मेकर्स ने उन्हें बर्थडे गिफ्ट देते हुए उनकी अपकमिंग फिल्म पेड्डी पहलवान का फर्स्ट लुक जारी किया है. फिल्म का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

Peddi Pehelwan teaser review: 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में ग्लोबल स्टार रामचरण लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू होंगे. फिल्म की घोषणा के बाद से फैंस को उनकी इस फिल्म का काफी इंतजार है. आज राम चरण अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसी बीच फैंस ने ‘पेड्डी पहलवान’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया. मेकर्स ने शानदार कंटेंट ‘पेड्डी पहलवान’ रिलीज किया, जिसमें राम चरण को पहलवान के लुक में दिखाया गया है. उनके हाथ में गदा होता है और उनकी बॉडी फैंस को काफी शॉक कर रही है.

इसके अलावा पेड्डी पहलवान में राम चरण का लुक काफी यूनीक है. ये राम चरण के लिए किसी बर्थडे गिफ्ट से कम नहीं होता. RRR के बाद ये दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसमें राम चरण नए अवतार में नजर आएंगे. मेकर्स एक-एक कर बेहतरीन तरीके से कंटेंट रिलीज कर रहे हैं.

पेड्डी के गानों को मिला जबरदस्त रिव्यू

पेड्डी के मेकर्स ने पहला गाना ‘चिकिरी-चिकिरी’ रिलीज किया. इसके बाद से वो काफी चर्चा में रहा. दर्शकों को इसकी फ्रेश वाइब और ए. आर. रहमान का सिग्नेचर टच काफी पसंद आया. इस गाने को अब तक अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. इसी मोमेंटम को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने दूसरा गाना ‘राय राय, रा रा’ रिलीज किया. इस गाने को भी काफी प्यार मिला. ये हाई-एनर्जी गाना रिलीज होते ही काफी फेमस हुआ. ‘राय-राय रा रा’ गाने को 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

पेड्डी फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें कि पेड्डी फिल्म को बुची बाबू सना ने लिखा है और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया है. फिल्म में राम चरण के साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा अहम भूमिका में नजर आएंगे. ये फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:37 IST

फिटमेंट फैक्टर 3 या 4 हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? ₹18,000 की बेसिक पे पर समझिए पूरा कैलकुलेशन

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2 से 4 होने पर ₹18,000 की बेसिक सैलरी…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:09 IST

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में Veritas Finance, SEBI के ऑब्जर्वेशन के बाद IPO प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

Veritas Finance के 900 करोड़ रुपये के IPO को SEBI से ऑब्जर्वेशन मिले हैं. कंपनी…

Last Updated: November 10, 2026 12:22:30 IST

Watch Video: ‘अंगूठाछाप हो तुम… शक्ल से नफरत है’, झांसी में महिला TTE की दबंगई; वायरल वीडियो को देख भड़क उठे लोग

Jhansi Viral Video: झांसी स्टेशन पर टिकट दिखाने में देरी पर महिला TTE और यात्री…

Last Updated: November 10, 2026 12:19:19 IST

Sanjit Bunker Roy Death Reason: संजीत बंकर रॉय का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें मौत की वजह

संजित 'बंकर' रॉय का निधन 10 नवंबर 2026 को राजस्थान के अजमेर जिले के तिलोनिया…

Last Updated: November 10, 2026 12:09:13 IST

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 96% तक घटे दाम, जानें अब कितने रुपये में मिलेंगी कैंसर की दवाएं

सरकार ने 137 कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा लगाई है. इससे…

Last Updated: November 10, 2026 11:37:54 IST