<

Tejaswi Prakash Bigg Boss 15 Winner: तेजस्वी प्रकाश ने किसे हराकर जीता था बिग बॉस-15? कितने मिले थे पैसे? यहां जानें फुल डिटेल

Tejaswi Prakash Bigg Boss 15 Winner: बिग बॉस 15 Winner:तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस-19 का खिताब जीता और 40 लाख रुपये नकद हासिल किए थे. इसमें प्रतीक सहजपाल रहे फर्स्ट रनर-अप रहे थे. इसी शो में तेजस्वी प्रकाश को राज कुंद्रा से प्यार हुआ था.

Tejaswi Prakash Bigg Boss 15 Winner: सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस-19 की विजेता टेलीविजन एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) बनीं. विजेता की घोषणा शो के होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान ने की थी. उन्होंने प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) को हराकर चमचमाती ट्रॉफी और 40 लाख रुपये नकद पुरस्कार जीता. तेजस्वी प्रकाश को स्वरागिनी (Swargini) और नागिन-6 (Naagin 6) जैसे शो के लिए जाना जाता है. शो के दौरान ही प्रकाश को करण कुंद्रा से प्यार हो गया और यह जोड़ी दर्शकों की चहेती बन गई. ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण,  अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और धैर्य करवा के साथ अपनी आगामी फिल्म “गहराइयां” का प्रचार करती नजर आईं थी. इसी तरह फिनाले में गौहर खान, उर्वशी ढोलकिया, गौतम गुलाटी, रूबीना दिलैक और श्वेता तिवारी सहित पूर्व बिग बॉस विजेता भी शामिल हुए.

कौन-कौन थे सीजन के टॉप 4 में

टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ने पूरे शो में अच्छा खेला. इस सीजन के टॉप 4 में करण कुंद्रा और निशांत भट्ट ने अपनी जगह बनाई थी. सलमान खान ने शर्त रखी थी, इसलिए निशांत ने ऑप्शन में दिए गए 10 लाख रुपये लेकर शो छोड़ दिया था. करण कुंद्रा फिनाले के टॉप 2 में जगह नहीं बना पाए और कम वोट के चलते बाहर हो गए. उधर, करण कुंद्रा के बाहर होते ही शो के एक्स कंटेस्टेंट और उनके दोस्त उमर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर तारीफ की. शो में सहजपाल दूसरे स्थान पर रहे, जबकि तेजस्वी प्रकाश के ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर करण कुंद्रा तीसरे स्थान पर रहे. वहीं. अभिनेत्री शमिता शेट्टी चौथे स्थान पर रहीं, रोचक यह रहा कि कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने फाइनल की दौड़ से बाहर होने का विकल्प चुना और 10 लाख रुपये लेकर पांचवें स्थान पर रहे.

सिद्धार्थ शुक्ला को भी किया गया याद

विनर तो तेजस्वी प्रकाश बनीं, लेकिन इस शो में चर्चा में दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला भी रहे. ग्रैंड फिनाले में विनर तेजस्वी प्रकाश और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज गिल ने डांस परफॉर्मेंस के जरिए टिब्यूट दिया था. कुल मिलाकर इस परफॉर्मेंस के जरिए शहनाज ने सिद्धार्थ के साथ अपनी सीजन 13 को याद किया गया. शहनाज की परफॉर्मेंस ने सबको भावुक कर दिया था. 

बिग बॉस-15 में ही तेजस्वी का नाम तय हुआ नागिन-6 के लिए

नागिन 6 की लीड एक्ट्रेस का एलान बिग बॉस के मंच से किया गया था. नागिन-6 शो और उसकी लीड एक्ट्रेस का भी अनाउंसमेंट इसी शो में किया गया था. इस शो में बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ही नागिन के किरदार में नजर आईं. शो को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

ईडन गार्डन्स में रन से पहले बरसेंगे बादल! KKR-PBKS मैच से पहले IMD का अलर्ट, फैंस की बढ़ी टेंशन

KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: April 6, 2026 12:20:00 IST

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…

Last Updated: April 6, 2026 11:48:14 IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST