<

Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव के बीच क्यों हुआ विवाद?

Munawar Faruqui Bigg Boss 17 Winner: शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की दौड़ में मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के अलावा अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी शामिल थे. विजेता बने थे मुनव्वर फारुकी.

Munawar Faruqui Bigg Boss 17 Winner: पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17′ के विनर मुनव्वर फारूकी लगातार चर्चा में रहते हैं. करीब एक साल पहले वह मुंबई में शानदार अपार्टमेंट खरीदकर चर्चा में आए थे. मुनव्वर फारूकी लगातार काम करते रहते हैं. मुनव्वर फारुकी दिसंबर 2025 में अपने नए स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘धंधो‘ (Dhandho) के साथ पेरिस (14 दिसंबर) और कोलोन (Köln) (12 दिसंबर) जैसे शहरों में लाइव परफॉर्म किया था. मुनव्वर को ITA अवार्ड्स 2025 में बेस्ट डेब्यू (OTT सीरीज) के लिए सम्मान मिला.

एल्विश यादव के साथ विवाद को लेकर आए चर्चा में

यहां पर बता दें कि ‘बिग बॉस सीजन 17′ के विनर मुनव्वर फारूकी और ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ के विनर एल्विश यादव हाल ही में चर्चा में आए. दोनों एक दूसरे से भिड़े तो फैन्स भी भिड़ गए. दोनों ने इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर क्लियर भी किया था. इंटरनेट यूजर्स को लगा कि इनके बीच फिर से पंगा हो गया है. वही, ‘लाफ्टर शेफ्स 3′ कंटेस्टेंट ने एक फोटो शेयर की है, जिस पर लोगों ने फिर रिएक्ट किया है. इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने भी लंबा पोस्ट लिखा. कुल मिलाकर अब सबकुछ शांत है.

टॉप-5 में पहुंची थी अंकिता लोखंडे

यहां पर बता दें कि बिग बॉस17 का प्रीमियर 15 अक्टूबर 2023 को कलर्स टीवी और जियोसिनेमा पर हुआ. इस सीजन की शुरुआत 16 अक्टूबर से हुई थी. सलमान खान ने इस पॉपुलर रियलिटी शो को होस्ट किया. होस्ट सलमान खान ने 14वीं बार शो की मेजबानी की. ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी, 2024 को प्रसारित हुआ. इसमें मुनव्वर फारुकी विजेता बने और अभिषेक कुमार उपविजेता रहे.जीतने पर मुनव्वर को इनाम में 50 लाख रुपये, गाड़ी और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है. 

100 दिन तक चला बिग बॉस 17

बिग बॉस-17 100 दिनों तक चला. इस दिन बहुत सारे रोमांच, कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़े और कुछ इमोशनल लम्हें देखने को मिले. टॉप-5 (अंकिता, अभिषेक, मुनव्वर, अरुण और मन्नारा) में से मुव्वर फारुकी बिग बॉस की ट्रॉफी मिली. इस सीजन में भी फाइनलिस्ट को ट्रॉफी जीतने की रेस को छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये का ऑफर दिया गया. ‘बिग बॉस 17′ के फिनाले पार्टी में माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी ने भी परफॉर्म किया.

एल्विश के पोस्ट से हुई थी गफलत

एल्विश यादव ने मुनव्वर फारूकी के साथ एक पुरानी फोटो पोस्ट की, जिसमें वह ‘लॉक अप‘ विनर को पीछे से गले लगाए हुए पोज दे रहे हैं. .कैप्शन लिखा, ‘नफरत से ऊपर उठो. भाईचारा किसी नफरत से बहुत ऊपर है और इस वक्त हमारे देश को प्यार की जरूरत है.‘ इस पोस्ट पर किश्वर मर्चेंट ने रेड हार्ट इमोजी से फीलिंग्स बयां कीं। तो अली गोनी ने लिखा, ‘क्या बात है यार’

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST