Bigg Boss 19 Nagma Mirajkar : 'बिग बॉस 19' से नगमा मिराजकर एविक्ट हुईं. बाहर आकर उन्होंने अमाल मलिक पर गंदा खेल खेलने का आरोप लगाया और आवेज दरबार के शो जीतने की इच्छा जताई.
Bigg Boss 19 Nagma Mirajkar : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का सफर अब और भी दिलचस्प होता जा रहा है. हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड लोगों के लिए भावनाओं, झगड़ों और चौंकाने वाले एविक्शन से भरपूर रहा. इस बार शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स- नगमा मिराजकर और नतालिया जेनोसजेक को बाहर का रास्ता दिखाया गया. होस्ट फराह खान ने पहले नतालिया और फिर नगमा के एविक्शन की घोषणा की.
शो से बाहर आने के बाद नगमा मिराजकर ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपने दिल की बात कही. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि अमाल मलिक ने उन्हें सबसे ज्यादा निराश किया. उनका कहना था- “हमने अमाल को सपोर्ट किया था, लेकिन उन्होंने ऐसी बातें कहीं जो मुझे बहुत हर्टिंग लगीं. वो शुरुआत में बहुत मीठे थे, लेकिन धीरे-धीरे उनका असली चेहरा सामने आया.” नगमा ने अमाल को शो का “सबसे नकली प्रतियोगी” करार दिया और कहा कि उन्होंने घर के कई सदस्यों के खिलाफ बातें कीं, जिनमें बशीर अली और जीशान कादरी भी शामिल थे. उन्हें ये सब शो के बाद बाहर आकर पता चला, क्योंकि घर के अंदर रहते हुए वो इस सब से अनजान थीं.
नगमा का एविक्शन लोगों और खुद उनके लिए भी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि वे एक मजबूत प्रतियोगी मानी जा रही थीं. खास बात ये है कि अभिषेक बजाज की गलती के कारण नगमा नॉमिनेट हुई थीं, जिससे उनके फैन्स को ये फैसला अन्यायपूर्ण लग रहा है. इसने शो की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
नगमा मिराजकर ने शो से बाहर आने के बाद अपने मंगेतर आवेज दरबार के लिए प्यार और समर्थन जताया और उम्मीद जताई कि वो ‘बिग बॉस 19’ जीतें. उनका कहना है कि आवेज शो में ईमानदारी और मजबूती से खेल रहे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह फिनाले तक जाएंगे.
नगमा और नतालिया के बाहर होने के बाद, अब घर में बचे कंटेस्टेंट्स हैं- गौरव खन्ना, प्रवीण मोरे, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, नेहल चुडासामा, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, आवेज दरबार, बशीर अली, ज़ीशान क़ादरी, मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और शहबाज बादेशा.
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…