Bigg Boss 19 New Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया हैं, जिसमें गौरव खन्ना अपनी पत्नी और आकांक्षा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, दोनों ने इस दौरान अपना चेहरा चुन्नी से ढका है. वीडियो इंटरनेट पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.
Bigg Boss 19 New Promo Gaurav Khanna and Akanksha get romantic
Bigg Boss 19 New Promo Out: सलमान खान का रियलिटी शो “बिग बॉस 19” इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है. शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार भी बिग बॉस हाउस में शामिल हुए हैं. जिसके बाद शो की टीआरपी बढ़ने की उम्मीद है. शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों में से सबसे ज्यादा चर्चा गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला बटोर रही हैं. बिग बॉस हाउस में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (Gaurav Khanna and Akanksha chamola _ का रोमांटिक अंदाज अब पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वहीं अब बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला शर्म-हया छोड खुलम खुला रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
हाल ही में बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19 Promo) के मेकर्स ने आने वाले पिसोड का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं और इसे देख सभी घरवालों के होश उड़ गए हैं. बिग बॉस के नये प्रोमों में देखा जा सकता है कि अमाल गाना गा रहे हैं और फिर उस गाने पर आकांक्षा और गौरव रोमांस करते नजर आ रहे हैं. वही डांस करते हुए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) आउटऑफ कंट्रोल हो जाते हैं और एक दुपट्टा से अपना और आकांक्षा (Akanksha chamola) का मुंह छुपा लेते हैं और फिल्म ‘आशिकी’ का आइकॉनिक सीन रिक्रिएट करते हैं. ऐसा होता देख बिग बॉस हाउस में मौजूद सभी लोग एक्साइटेड हो जाते हैं. वहीं फरहाना भट्ट की मां की आखें भी खुली की खुली रह जाती हैं. अब ये वीडियों पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और बिग बॉस फैंस आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में आकांक्षा चमोला (Akanksha chamola) ने आते ही माहौल बना दिया है, कपल की शानदार केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है. बता दें गौरव और आकांक्षा की मुलाकात सबसे पहले एक ऑडिशन के दौरान हुई थी और सिर्फ 10 महीने बाद दोनों ने फैसला ले लिया कि वे एक दूजे से शादी कर लेंगे. गौरव (Gaurav Khanna) और आकांक्षा ने एक दूजे के साथ साल 2016 में सात सात फेरे लिए थे.
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…