<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20 Grand Premiere: आज रात खुलेगा Bigg Boss 20 का दरवाजा, सलमान खान करेंगे इन 18 कंटेस्टेंट का ग्रैंड वेलकम; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bigg Boss 20 Grand Premiere: बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा. सलमान खान शो होस्ट करेंगे, जबकि टीवी, फिल्म और सोशल मीडिया से जुड़े सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे.

Bigg Boss 20 Grand Premiere: टीवी का पॉपूलर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस अपने 20वें सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है. बिग बॉस का ये सीजन काफी धमाकों से भरा रहने वाला है. पिछले कई सालों की तरह इस बार भी सलमान खान होस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं. बिग बॉस के इस नए सीजन का आगाज 6 सिंतबर, 2026 से होने जा रहा है. हर बार की तरह इस बार सेलेब्स जिनमें टीवी स्टार्स, फिल्म स्टार्स और यूट्यूबर्स नजर आने वाले हैं. शो के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट से रुबरू कराएंगे. दर्शक देखने के लिए काफी उत्साहित हैं, कि इस सीजन में कौन-कौन आने वाला है. आइए जानते हैं शो के ग्रैंड प्रीमियर आप कब और कहां देख सकते हैं?

बिग बॉस के कंटेंस्टेंट बनेंगे ये सितारे (Bigg Boss Confirmed Contestant list)

बिग बॉस 20 में इस बार कई जाने-माने चेहरे नजर आने वाले हैं. शो में आम्रपाली दुबे, माही विज, अमन गांधी, रिती तिवारी, मैरी कॉम, काजी तौकीर, कुशल तंवर यानी गुल्लू, अरिश्फा खान, आसिफ खान, ईशा रिखी, रोहेद खान, कनिका मान, फैजल खान, रैपर यूंग डीएसए, रिया आहिर, खुशी दुबे, उदिति सिंह और लव गिल जैसे सितारों के नाम शामिल हैं. ये सभी सितारे पिछले कुछ समय से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहे हैं. ऐसे में दर्शक अब यह देखने के लिए काफी उत्साहित हैं कि सलमान खान के शो में इनका सफर कैसा रहता है.

ग्रैंड प्रीमियर कब और कहां देखें (When And Where To Watch Bigg Boss 20)

जो फ़ैन स्टार-स्टडेड ग्रैंड लॉन्च को स्ट्रीम करना चाहते हैं, वे डिजिटल और टेलीविजन प्लेटफॉर्म पर ऐसा कर सकते हैं:

डिजिटल OTT स्ट्रीमिंग: ग्रैंड प्रीमियर सिर्फ JioHotstar पर रात 9:00 PM IST पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

टेलीविजन ब्रॉडकास्ट: यह एपिसोड Colors TV पर रात 10:30 PM IST पर आएगा.

ये भी पढ़ें:  Mirzapur Box Office Collection Day 2:लोगों पर चढ़ा पंकज त्रिपाठी का जादू, दूसरे दिन ‘मिर्जापुर’ ने मचाया बवाल; कमाई में तोड़े कई रिकॉर्ड

बिग बॉस 20 थीम

मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए प्रमोशनल टीजर में, सलमान खान ने इस एडिशन के लिए ऑफिशियल थीम, जिसका टाइटल ‘तथास्तु’ है, को टीज किया. गेमप्ले में एक स्ट्रेटेजिक एज जोड़ते हुए, नया सीज़न एक बड़ा गेम-चेंजिंग एलिमेंट लाता है जिसे ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ ट्विस्ट के नाम से जाना जाता है. इस यूनिक मैकेनिक के तहत, नॉमिनेटेड या एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट को कॉम्पिटिशन में एक अहम मोड़ पर दूसरी लाइफ़लाइन दी जाएगी, जिससे उन्हें घर के अंदर पावर बैलेंस बदलने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss Promo मैं ही ईशा रेखी ने मचाया बवाल, बादशाह को लेकर किया बड़ा खुलासा! रो-रो कर सुनाई आपबीती

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST