Bigg Boss Promo Isha Rikhi : रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही अलग होने का ऐलान कर दिया था. उनके अलग होने के फ़ैसले के बाद, ऐसी खबरें आईं कि ईशा रिखी बिग बॉस 20 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी. अब बिग बॉस ने एक कंटेस्टेंट का प्रोमो रिलीज किया है. जिसे देख हर कोई हैरान है. इंटरनेट पर लोगों को यकीन हो गया है कि यह ईशा रिखी ही हैं.
प्रोमो में चेहरा बलर
बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा और उससे पहले, सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट के चेहरे ब्लर किए हुए प्रोमो सामने आए थे. पहले प्रोमो में एक लड़की खुद को एक एक्ट्रेस बता रही है जिसने पंजाबी और हिंदी फ़िल्मों में काम किया है. हालाँकि प्रोमो में उसका चेहरा ब्लर है, लेकिन पोस्ट पर आए कमेंट्स से यह साबित हो गया कि नेटिज़न्स को यकीन है कि यह ईशा रिखी ही हैं.प्रोमो में वह कह रही हैं, “मुझे प्यार हुआ, और जो कुछ भी मैंने फेस किया. जब आपका भरोसा टूटता है कुछ रिश्तों से तो…”
नेटिजन्स ने किया रिएक्ट
जैसे ही प्रोमो आया, नेटिज़न्स ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया. एक ने यूजर ने लिखा “@badboyshah क्यों भाई क्यों?”. दूसरे यूजर ने लिखा “पहली @homewithjessy को भी हुआ था प्यार, दूसरी को भी हुआ @isharikhi लेकिन @badboyshah को नहीं होता प्यार, मतलब पहले यह बहुत ही लगता था लेकिन इसने दोबारा फिर यह सब किया यह कितनी अच्छी तो है बेचारी लाइफ को दूसरा चांस दिया बादशाह ने लेकिन तू चांस ही मत दे भाई तू बस गाने गा,”
ईशा-बादशाह ने किया तलाक का एलान
1 सितंबर को, बादशाह और ईशा ने कन्फर्म किया कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है. अपने जॉइंट स्टेटमेंट में, उन्होंने कहा, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, और हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. इस मामले पर यह हमारा एकमात्र स्टेटमेंट होगा. हम दिल से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में और कोई अंदाज़ा या धारणा न बनाई जाए.”