Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में सबसे ज्यादा अगर कोई चर्चा बटोर रहा है, तो वो हैं काजी तौकीर , जो अपने अतरंगी अंदाज से सबका दिल जीत रहे हैं. वीकेंड के वार में सलमान कान ने उनकी तारीफ की और उन्हें कॉन्सर्ट का मौका भी दिया.
काजी तौकीर
Bigg Boss 20: ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी… आऊ!’ इन दिनों अगर बिग बॉस 20 के घर से कोई आवाज सबसे ज्यादा सुनाई दे रही है, तो वह काजी तौकीर की है. 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर घर-घर पहचान बनाने वाले काजी तौकीर ने लगभग दो दशक बाद एक बार फिर उसी अंदाज में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है. कभी वे अपनी सिंगिंग के कारण चर्चा में रहते हैं, तो कभी उनका अतरंगी अंदाज और घरवालों के साथ नोकझोंक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.
काजी की खास बात यह है कि वह बिग बॉस के घर में किसी रणनीति के बजाय अपनी ही धुन में नजर आते हैं. गाना हो, मजाक हो या फिर अपनी बात रखने का अंदाज, वो कैमरे के सामने बिल्कुल बेझिझक दिखाई देते हैं. उनका ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ वाला अंदाज तो शो के शुरुआती दिनों में ही वायरल हो गया था. सलमान खान ने भी ‘वीकेंड का वार’ में उनके इसी अंदाज की तारीफ करते हुए उन्हें घर का ‘इकलौता रॉकस्टार’ बताया और उनके सिग्नेचर अंदाज की नकल तक की.
काजी तौकीर को असली पहचान साल 2005 में मिले सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से मिली. शो में वह रूपरेखा बनर्जी के साथ विजेता बने थे. उस वक्त शो में अरिजीत सिंह जैसे कई बेहतरीन सिंगर्स भी थे. अरिजीत शो से छठे नंबर पर आउट हो गए थे. दिलचस्प बात यह है कि आज जब अरिजीत देश के सबसे बड़े गायकों में गिने जाते हैं, तब काजी ने उन्हें पीछे छोड़कर शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी. हाल ही में काजी का ‘फेम गुरुकुल’ से जुड़ा पुराना वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उनकी और अरिजीत की पुरानी बॉन्डिंग की झलक दिखाई दी.
काजी की जिंदगी में सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा भी खास है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजी एक इवेंट के दौरान सलमान से मिले थे और उनके साथ गाना भी गाया था. काजी ने सलमान को ‘अफगान जलेबी’ सुनाया, जिस पर सलमान ने उनकी आवाज की तारीफ की थी. यही नहीं, दोनों की मुलाकात का यह किस्सा काजी के लिए खास इसलिए भी रहा क्योंकि सलमान ने उनके टैलेंट को नोटिस किया. अब सालों बाद जब काजी ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे, तो सलमान ने एक बार फिर उनकी तारीफ की. सलमान ने उनके संघर्ष और लंबे अंतराल के बाद वापसी को भी सराहा और उनकी तुलना ऐसे कलाकारों से की, जिन्होंने अपने करियर में उतार-चढ़ाव के बाद दोबारा पहचान बनाई. इस दौरान काजी भावुक भी नजर आए.
काजी को अब हिना खान का भी सपोर्ट मिला है. हिना ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह लोगों का मनोरंजन करने के लिए लगातार झगड़ों या विवादों का सहारा नहीं लेते. उन्होंने काजी को लेकर गर्व जताया और उम्मीद की कि वह इसी सकारात्मक अंदाज में आगे भी लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे. हालांकि हिना ने काजी के कुछ ऐसे मजाकिया अंदाज पर आपत्ति भी जताई, जिसमें मानसिक या शारीरिक बीमारी को मनोरंजन के तौर पर दिखाया जाता है. इसके बावजूद उन्होंने काजी के लिए शुभकामनाएं दीं.
iPhone 18 Pro Max: Apple का कहना है कि जिन फ़ोन में पहले से नेटवर्क…
Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…
PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…
एक महिला कंटेंट क्रिएटर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत…
IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…
Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…