<
Categories: मनोरंजन

करण वाही के नाम पर छलके उदिति सिंह के आंसू, Bigg Boss 20 में एक्स को लेकर कही दिल की बात

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 के घर में उदिति सिंह ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही के बारे में बातचीत की. इस बातचीत में उदिति काफी इमोशनल हो गईं. इस दौरान उनकी आंखें भर आईं और अपनी लव स्टोरी बताई.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में रिश्तों और पुराने किस्सों का खुलासा लगातार हो रहा है. इस बीच एक्ट्रेस उदिति सिंह अपनी जिंदगी के एक एक चैप्टर को याद करते हुए भावुक हो गईं. शो के एक हालिया एपिसोड में उन्होंने पहली बार अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और एक्टर करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. शो शुरू होने से पहले ऐसी खबरें और अटकलें थीं कि उदिति सिंह और करण वाही साथ में बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. उदिति शो में अकेली आईं लेकिन घर के अंदर करण का जिक्र हुआ तो उनके चेहरे पर पुरानी यादों का असर साफ नजर आया.

नम हुई उदिति की आंखें

घर में उदिति सिंह काजी तौकीर, माही विज और अमन गांधी के साथ बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान माही ने कहा कि कई लोगों को लगा था कि उदिति अपने एक्स के साथ शो में एंट्री करेंगी. इस पर उदिति ने करण का नाम लिए बिना कहा कि अगर वह शो में उनके साथ आते भी, तो उन्हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने बताया कि वह इस रिश्ते से काफी पहले आगे बढ़ चुकी हैं और अब उनके लिए करण भी बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह ही होते. उदिति ने कहा कि अगर करण घर में आते तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होती. उन्होंने यह भी कहा कि वह उस रिश्ते से काफी समय पहले ही आगे बढ़ चुकी हैं. बात करते-करते उदिति की भावनाएं उन पर हावी हो गईं. पुरानी यादों को याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए. इसके बाद माही और घर के बाकी सदस्यों ने उन्हें संभाला और गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया.

करण और उदिति की लव स्टोरी?

उदिति ने करण वाही के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी बताया. उन्होंने कहा कि एक बार उन्होंने लंदन के एक रेस्टोरेंट को लेकर करण को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. करण उस समय करीब तीन दिनों के लिए लंदन में थे. इसी दौरान दोनों अपने कुछ दोस्तों के साथ शॉपिंग पर गए. मुलाकात और बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ता गया. करीब दो महीने बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. 

शादी के सपने तक पहुंचा था रिश्ता

उदिति ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह भारत वापस आ गई थीं. उस समय वह करण के करीब रहकर एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी तलाश रही थीं. दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे और शादी के बारे में भी सोच रहे थे. उदिति ने भावुक होते हुए कहा, ‘हम डेटिंग और फिर शादी को लेकर काफी सीरियस थे. बात शादी तक पहुंच गई थी.’ इतना कहते-कहते उदिति की आंखों से आंसू निकलने लगे. माही विज और बाकी घरवालों ने उन्हें गले लगाकर संभाला.

दो साल से ज्यादा चला था रिश्ता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण वाही और उदिति सिंह दो साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे थे. दोनों का रिश्ता साल 2022 में खत्म हो गया. ब्रेकअप के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए. बता दें कि करण वाही टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. वह रीमिक्स, दिल मिल गए, कुछ तो लोग कहेंगे, खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं. वह ‘बिग बॉस 13’ में गेस्ट के तौर पर भी नजर आए थे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST