<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: ‘मेरी तरस से सच्चा था…’, स्काउट के सामने टूटकर बिखर गई लव गिल; बिग बॉस में अब तक नहीं देखा होगा ऐसा रूप

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी के लव गिल को नॉमिनेट करने से ड्रामा बढ़ गया. वहीं, अलार्म बजने के बाद अरिशफा, कनिका और गुल्लू के बीच जमकर बहस हुई.

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों रिश्तों और लड़ाइयों का ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है. शो के नए एपिसोड में एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस हुई, तो दूसरी तरफ लव गिल भावुक होकर रोती नजर आईं. स्काउट ओपी के नॉमिनेट करने के बाद लव को गहरा झटका लगा. वहीं, आने वाले एपिसोड के प्रोमो में लव अपने दिल की बात कहती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने साफ कहा कि स्काउट के साथ उनका रिश्ता सच्चा था और वह इसे इतनी आसानी से खत्म नहीं कर सकतीं.

अलार्म बजते ही घर में शुरू हुआ विवाद

एपिसोड की शुरुआत तेज अलार्म के साथ हुई. कैप्टन माही विज ने पूछा कि घर में कौन सो रहा था. शुरुआत में स्काउट और आसिफ का नाम सामने आया, लेकिन अरिशफा ने आसिफ, स्काउट, कनिका और गुल्लू का नाम भी ले लिया. इस पर कनिका नाराज हो गईं और उन्होंने अरिशफा से सवाल किया कि जब वह सो नहीं रही थीं, तो उनका नाम क्यों लिया गया. माही ने मजाक में कहा कि उनकी कैप्टनसी में सभी लड़ रहे हैं, लेकिन कम से कम घर में मनोरंजन तो हो रहा है.

अरिशफा और गुल्लू के बीच बढ़ी बहस

घर में तनाव तब और बढ़ गया, जब गुल्लू ने अरिशफा की पढ़ाई को लेकर टिप्पणी कर दी. इस बात से अरिशफा नाराज हो गईं और रोते हुए उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया. माही ने भी गुल्लू से सवाल किया कि वह अरिशफा को कम पढ़ी-लिखी क्यों कह रहे हैं. देखते ही देखते बहस बढ़ गई और घर के सदस्य दो गुटों में बंटे नजर आए. कुछ कंटेस्टेंट्स ने गुल्लू का समर्थन किया, जबकि कुछ अरिशफा के पक्ष में खड़े हो गए.

स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट

एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क भी देखने को मिला. इस दौरान स्काउट ओपी ने लव गिल को नॉमिनेट कर दिया. अपने फैसले के बारे में बताते हुए स्काउट ने कहा कि उनके पास लव को नॉमिनेट करने की कोई बड़ी वजह नहीं है, लेकिन हाल की घटनाओं के कारण वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते.स्काउट ने कहा कि वह नई शुरुआत करना चाहते हैं और चाहते हैं कि उनके बीच की बातें यहीं खत्म हो जाएं. स्काउट के इस फैसले से लव काफी दुखी हो गईं. इसके बाद काजी और यंग ने उन्हें समझाने और संभालने की कोशिश की.

रोते हुए लव ने कही दिल की बात

आने वाले एपिसोड के प्रोमो में लव गिल भावुक होकर अपने दिल की बात कहती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि घर में हर कोई उन्हें अलग-अलग सलाह देता है. कोई उन्हें आगे बढ़ने के लिए कहता है, तो कोई स्काउट से बात नहीं करने की सलाह देता है. लव ने कहा कि उन्होंने स्काउट के साथ जो रिश्ता बनाया था, वह उनके लिए पूरी तरह सच्चा था. उन्होंने कहा, ‘मेरी तरफ से यह 110 प्रतिशत असली था. कुछ भी नकली नहीं था.’ लव ने आगे कहा कि इतने समय तक साथ रहने के बाद उनका रिश्ता एक दिन में खत्म नहीं हो सकता. उन्हें इस स्थिति को समझने और इससे बाहर निकलने के लिए थोड़ा समय चाहिए.

ये भी पढ़ें:  Jailer 2 Box Office Collection Day 13: ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा बड़ा झटका! 13वें दिन गिरी कमाई, फिर भी दुनियाभर में छापे 744 करोड़

स्काउट को जिताना चाहती थीं लव

लव ने भावुक होकर यह भी कहा कि वह चाहती थीं कि स्काउट ओपी यह शो जीतें. उनकी बातों से साफ नजर आया कि स्काउट के फैसले से उन्हें काफी दुख पहुंचा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में स्काउट और लव के रिश्ते में कोई बदलाव आता है या दोनों के बीच दूरियां और बढ़ जाती हैं. फिलहाल, इस भावुक पल ने बिग बॉस 20 की कहानी को एक नया मोड़ दे दिया है.

ये भी पढ़ें:  India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

कोटा में BTech छात्र भुवनेश नागर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जयपुर की फैक्ट्री से पकड़े गए आरोपी

Kota Crime: राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र भुवनेश नागर की हत्या की गई थी.…

Last Updated: October 28, 2026 13:02:58 IST

Neeraj Yadav: भारत को 3 गोल्ड मेडल दिलाने वाले एथलीट ने क्यों किया सुसाइड? हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Neeraj Yadav Suicide: भारतीय पैरा-एथलेटिक्स टीम के हेड कोच एस. सत्यनारायण ने कहा कि नीरज…

Last Updated: October 28, 2026 13:02:54 IST

बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के मासूम समेत 4 की मौत

Bihar Accident: बिहार के सारण जिले में भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में एक…

Last Updated: October 28, 2026 12:40:43 IST

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की रात कब खोलें व्रत? जानें चंद्रोदय का समय और पूजा की पूरी विधि

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर, शादीशुदा औरतें पूरे दिन बिना पानी पिए व्रत रखती…

Last Updated: October 28, 2026 12:36:27 IST

Meerut School Bus Accident: स्कूल बस का स्टेयरिंग हुआ फेल, मेरठ में 15 से ज्यादा बच्चे घायल; हादसे के बाद मची चीख पुकार

Meerut School Bus Accident: मेरठ के चिंदौड़ी गांव में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल…

Last Updated: October 28, 2026 12:20:08 IST

WPL 2027 Auction: 150 खिलाड़ी, पांच फ्रेंचाइजी; जानें किस टीम के पास कितना पैसा? आज लगेगी बोली

Women’s Premier League 2027: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन पूल में 122 भारतीय खिलाड़ियों के…

Last Updated: October 28, 2026 12:12:03 IST