Jailer 2 Box Office Collection Day 13: सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. हालांकि, फिल्म की कमाई में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार, 27 अक्टूबर को फिल्म ने भारत में 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 415.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 486.50 करोड़ रुपये हो गया है. दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 744 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
13वें दिन कितना रहा जेलर 2 का कलेक्शन?
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, जेलर 2 ने रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को भारत में 7.50 करोड़ रुपये कमाए. यह सोमवार को हुई 9.45 करोड़ रुपये की कमाई से करीब 20.6 प्रतिशत कम है. फिल्म ने अपने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जो अब तक इसका सबसे बड़ा एक दिन का कलेक्शन है. मंगलवार को फिल्म के करीब 6,09,401 टिकट बिके. वहीं, रिलीज के बाद से अब तक फिल्म को देखने के लिए कुल 2,77,48,586 दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे हैं.
तमिल भाषा में सबसे ज्यादा कमाई
जेलर 2 को तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है. मंगलवार को तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की. इसके भाषा के हिसाब से कलेक्शन की बात करें तो तमिल वर्जन ने 4,620 शो से 4.15 करोड़ रुपये कमाए. तेलुगु वर्जन ने 1,773 शो से 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, हिंदी वर्जन ने 4,060 शो से 1.45 करोड़ रुपये कमाए. कन्नड़ वर्जन की कमाई 25 लाख रुपये रही, जिसके लिए 211 शो आयोजित किए गए. ऑक्यूपेंसी के मामले में कन्नड़ वर्जन 22 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा. तमिल में 21.2 प्रतिशत, तेलुगु में 20.2 प्रतिशत और हिंदी में 14 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें: इमरान खान को 2 नवंबर तक भारत छोड़ने से राहत, हाईकोर्ट ने FRRO के नोटिस पर लगाई रोक
दूसरे हफ्ते में कैसी रही फिल्म की कमाई?
फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 14.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 24.15 करोड़ रुपये और रविवार को 25.70 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके बाद सोमवार और मंगलवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. तमिल वर्जन में मंगलवार की कुल ऑक्यूपेंसी 21.73 प्रतिशत रही. सुबह के शो में 16.08 प्रतिशत, दोपहर में 19.77 प्रतिशत, शाम में 24.08 प्रतिशत और रात के शो में 27 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. कुल मिलाकर, ‘जेलर 2’ ने दुनियाभर में 744 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, अब फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना और कारोबार कर पाती है.
ये भी पढ़ें: CID के निर्माता बीपी सिंह का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, ऐसे हुई मौत