Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20: मेकअप, कपड़े, खाना और फिर परिवार… आमने-सामने आईं माही विज और मैरी कॉम, जमकर हुआ विवाद

Bigg Boss 20: मेकअप, कपड़े, खाना और फिर परिवार… आमने-सामने आईं माही विज और मैरी कॉम, जमकर हुआ विवाद

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस के घर में माही विज और बॉक्सर मैरी कॉम के बीच राशन टास्क को लेकर बहस शुरू हुई, जो एक दूसरे की पर्सनल लाइफ तक पहुंच गई. हालांकि ईशा रिक्खी ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी.

Written By:
Last Updated: September 19, 2026 18:19:42 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बहस कब निजी जिंदगी तक पहुंच जाए, इसका कोई भरोसा नहीं. ऐसा ही कुछ लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला, जब माही विज और बॉक्सर मैरी कॉम के बीच राशन टास्क को लेकर बहस शुरू हुई, जो काफी आगे बढ़ गई. बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे पर निजी टिप्पणियां तक कर दीं. बाद में माही विज ने मैरी कॉम की शादी और पति को लेकर भी टिप्पणी कर दी, जिस पर ईशा रिक्खी ने उन्हें निजी जिंदगी को बहस में नहीं लाने की सलाह दी.

राशन टास्क में बहस

दरअसल, बिग बॉस ने माही विज, उदिति सिंह और आसिफ खान को एक टास्क दिया था. उन्हें घर के ऐसे कंटेस्टेंट का नाम बताना था, जिसका गेम में योगदान उन्हें सबसे कम लगता है. इसके बदले घर को राशन मिल सकता था. शुरुआत में माही और उदिति ने लव गिल का नाम लिया लेकिन आसिफ इससे सहमत नहीं हुए. इसके बाद माही ने मैरी कॉम का नाम लिया. माही का कहना था कि उन्होंने मैरी को ज्यादातर घर में खाना बनाते हुए ही देखा है.

मैरी कॉम ने भी दिया करारा जवाब

माही की बात मैरी कॉम को पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा कि वह घर के सभी लोगों के लिए खाना बनाती हैं और फिर भी उनके योगदान पर सवाल उठाया जा रहा है. मैरी ने माही और उदिति पर तंज कसते हुए उनके मेकअप और कपड़ों को लेकर भी सवाल किया. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

मां की बात पर भड़कीं माही

बहस के दौरान मैरी कॉम ने माही के मां होने का जिक्र करते हुए कहा कि घर चलाना आसान नहीं है और एक मां होने के नाते उन्हें यह समझना चाहिए. इस बात पर माही नाराज हो गईं. उन्होंने मैरी से कहा कि उनकी मां होने की भूमिका को बहस में न लाया जाए. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और तीखी हो गई.

पति को लेकर माही ने की टिप्पणी

बाद में मैरी कॉम के वहां मौजूद नहीं होने पर माही विज ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी की. माही ने खुद को बेहतर मां बताते हुए मैरी की शादी और पति का जिक्र किया और कहा कि वह अपने पति की इज्जत करती हैं. उन्होंने मैरी पर अपने पति की इज्जत खराब करने जैसा आरोप लगाने वाली टिप्पणी भी की. इस दौरान ईशा रिक्खी ने माही को रोकते हुए कहा कि मैरी की निजी जिंदगी और शादी को इस बहस में नहीं लाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: कभी लड़की बनकर स्टेज पर की एक्टिंग, रेलवे स्टेशन पर हुई मुलाकात से बदली जिंदगी; एक ही फिल्म में निभाए नौ किरदार, कहलाए नटसम्राट

MORE NEWS