Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Patna Crime: रात में काम से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, बेली रोड पर वारदात से मचा हड़कंप

Patna Crime: रात में काम से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, बेली रोड पर वारदात से मचा हड़कंप

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना में एक महिला अपना काम खत्म करके निकली थी. इसी बीच किसी ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Written By:
Published: October 29, 2026 23:14:05 IST
Last Updated: October 29, 2026 23:14:05 IST

Mobile Ads 1x1

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला दिनभर काम करने के बाद अपने कमरे पर लौट रही थी, तभी बेली रोड पर पिलर नंबर 18 के पास उसका किसी से विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक अज्ञात हमलावर ने उस पर गोली चला दी. गोली लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस अब हमलावर की तलाश में जुटी है.

बेली रोड पर महिला को मारी गोली

यह वारदात पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित पिलर नंबर 18 के पास हुई. मृतका की पहचान 45 वर्षीय उर्मिला देवी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिक्रम की रहने वाली थीं और पटना के आशियाना इलाके में किराए के कमरे में रहती थीं. उर्मिला देवी बेली रोड स्थित दीपा रानी क्लिनिक में काम करती थीं. इसके अलावा वह अलग-अलग जगहों पर घरेलू सहायिका के तौर पर झाड़ू-पोछा लगाने का काम भी करती थीं. गुरुवार को रोजाना की तरह अपना काम पूरा करने के बाद वह कमरे पर लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में उनकी किसी व्यक्ति से कहासुनी हो गई.

विवाद के बाद अचानक चली गोली

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच शुरू हुई बहस ने जल्द ही गंभीर रूप ले लिया. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर हथियार निकाला और उर्मिला देवी को गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ीं. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकला. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इसके बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.

ये भी पढ़ें: बंद फ्लैट, तेज दुर्गंध और… विरार में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत से मचा हड़कंप

MORE NEWS