Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं अब कुछ ऐसा होने वाला है, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था. एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने हिंट दिया है कि रीति वापस आ सकती हैं.
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी की वापसी
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में इस वक्त हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. कभी कंटेस्टेंट्स के बीच बहस, कभी इमोशनल मोमेंट और कभी ऐसा फैसला, जिसकी किसी ने उम्मीद तक नहीं की होती. अब शो में एक और ट्विस्ट ने दर्शकों के साथ-साथ घरवालों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. सवाल है कि क्या घर से बाहर हो चुकीं रीति तिवारी दोबारा बिग बॉस के घर में लौटने वाली हैं? दरअसल, हाल ही में हुए मिड-वीक एविक्शन में उदिति सिंह, यंग डीएसए और माही विज को एक खास पावर दी गई थी. तीनों ने आपसी सहमति से रीति तिवारी का नाम चुना और उन्हें शो से बाहर कर दिया.
रीति के अचानक एविक्शन से घर का माहौल भी बदल गया. खासकर आम्रपाली दुबे इस फैसले से काफी भावुक नजर आईं. हालांकि अब वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने रीति की वापसी की चर्चा तेज कर दी है. प्रोमो में सलमान खान उन कंटेस्टेंट्स से सवाल करते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने रीति को बाहर करने का फैसला लिया था.
Aaye haaye aye, jo gaya kya woh wapas aaye? 👀
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/1nLGBlAHbp
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 3, 2026
सलमान का कहना है कि रीति को खुद को सुधारने या अपनी बात साबित करने का मौका तक नहीं दिया गया. उन्होंने यह भी इशारा किया कि रीति को इतनी जल्दी बाहर करना शायद सही फैसला नहीं था. इसके बाद प्रोमो में असली ट्विस्ट आता है. सलमान खान शो की इस सीजन की खास थीम ‘तथास्टु’ का जिक्र करते हैं. वह कहते हैं कि घरवालों को लग रहा है कि रीति चली गईं लेकिन बिग बॉस की कहानी में अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है.
इतना कहने के बाद सलमान रीति तिवारी को स्टेज पर बुला लेते हैं. जैसे ही रीति सामने आती हैं, आम्रपाली दुबे खुशी से झूम उठती हैं. वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर हैरानी साफ नजर आती है. गौरतलब है कि अभी तक रीति का चेहरा नहीं दिखाया गया है. हालांकि बैकग्राउंड आवाज से ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि वे रीति ही हैं.
ये भी पढ़ें: क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर होगा अक्तूबर, सिनेमाघरों में ये फिल्में देंगी दस्तक
राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…
UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…
Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…
India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…
Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…