क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर होगा अक्तूबर, सिनेमाघरों में ये फिल्में देंगी दस्तक
October 2026 Upcoming Movies: अक्तूबर को महीना मूवी लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है. इस महीने सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं. अक्टूबर के महीने में एक्शन, थ्रिल और कॉमेडी का तड़का लगेगा. बता दें कि दो अक्तूबर को ‘दृश्यम 3’ यानी ‘दृश्यम 3 कॉन्क्लूजन’ रिलीज हो गई है. इसके साथ ही अपारशक्ति खुराना और वीर पहाड़िया स्टारर प्रेम कीटाणु भी रिलोज हो गई है. इस महीने में अगर आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको इस महीने रिलीज होने वाली कुछ खास फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. आपके पास इन दो फिल्मों के अलावा भी काफी ऑप्शन होंगे.
उड़ता तीर
स्पाई कॉमेडी ड्रामा फिल्म उड़ता तीर 9 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग एंटीसिपेटेड फिल्म है. इसको लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है.
नई नवेली
16 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर यामी गौतम स्टारर फिल्म नई नवेली रिलीज होने जा रही है. इसे उनके पति आदित्य धार ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म हॉरर और डेवोशनल सब्जेक्ट पर आधारित रहने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया.
प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम
उज्जवल निकम की बायोपिक 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम' भी रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 16 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आने वाले हैं.
पहला प्यार दूसरी बार
लव रंजन की आगामी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा पहला प्यार दूसरी बार 23 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में पुराने एक्टर नहीं बल्कि उनकी जगह नए एक्टर्स नजर आएंगे.
तुम मेरे हो
तुम मेरे हो फिल्म 23 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा कर रहे हैं. ये फिल्म यंग जनरेशन को टारगेट करते हुए बनाई गई है.