Live TV
Search
Home > मनोरंजन > VIDEO: ‘बुड्ढा कहते हैं…’ सलमान खान ने भरी महफिल में उतारे सारे कपड़े, शर्टलेस भाईजान ने आखिर किसे दी Warning?

VIDEO: ‘बुड्ढा कहते हैं…’ सलमान खान ने भरी महफिल में उतारे सारे कपड़े, शर्टलेस भाईजान ने आखिर किसे दी Warning?

Salman Khan Viral Video : बिग बॉस के इस 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने ट्रोलर्स और पैपराजी को फटकार लगाई. उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग, एक्ट्रेसेस के लुक और गलत तस्वीरें लेने पर खुलकर नाराजगी जताई. साथ ही खुद कपड़े उतारकर सबका मुंह बंद कर दिया.

Written By:
Last Updated: September 20, 2026 08:33:33 IST

Mobile Ads 1x1

Salman Khan Viral Video : ‘बिग बॉस 20’ का दूसरा ‘वीकेंड का वार’ इस बार काफी धमाकेदार और विवादों से भरा नजर आने वाला है. शनिवार को आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान का अंदाज पहले से काफी अलग दिख रहा है. पूरे हफ्ते घर में हुए विवादों को लेकर सलमान अब कंटेस्टेंट्स से सीधे सवाल करते नजर आएंगे. पिछले ‘वीकेंड का वार’ में जहां सलमान काफी शांत नजर आए थे, वहीं इस बार उनके तेवर बदले हुए दिखाई दे रहे हैं. स्काउट और अरिश्फा खान के विवाद से लेकर आसिफ खान के शो को ‘बायस्ड’ बताने तक, कई मुद्दों पर सलमान घरवालों की क्लास लगाते दिखेंगे.

ट्रोलिंग पर सलमान खान ने दी कंटेस्टेंट्स को समझाइश

19 सितंबर के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने स्काउट और अरिशफा को सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर समझाया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग आपकी तारीफ करते हैं, तो कुछ लोग आपको ट्रोल भी करते हैं. कभी लोग वजन को लेकर, कभी बढ़ती उम्र और कभी मां बनने के बाद बदले लुक को लेकर कमेंट करते हैं. सलमान ने यह बात ऐसे समय कही, जब सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ को उनके वजन और लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा था. कुछ लोग कह रहे थे कि मां बनने के बाद कैटरीना का लुक बदल गया है और उन्हें अपने लुक पर ध्यान देना चाहिए. सलमान ने बिना कैटरीना का नाम लिए इसी तरह की ट्रोलिंग का जिक्र किया.

पैपराजी पर भी भड़के सलमान

 सलमान खान ने इस दौरान पैपराजी को भी जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि कई बार पैपराजी फीमेल एक्ट्रेसेस की पीछे से तस्वीरें और वीडियो बनाते हैं. सलमान ने सवाल किया कि आखिर ऐसे लोगों को मीडिया का कार्ड कौन देता है?  उन्होंने एक्ट्रेसेस को सलाह भी दी कि अगर कोई पैपराजी गलत तरीके से उनकी तस्वीर या वीडियो बनाए, तो उन्हें खुलकर जवाब देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Salman Khan Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की आखिर किस गलती पर इतना भड़क गए सलमान! कैमरे के सामने उतारी जैकेट और टोपी, फिर जो हुआ…

शर्ट उतारकर बोले- ‘आओ ट्रोल करो’

 इसके बाद सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए अपना अलग अंदाज दिखाया. उन्होंने पहले अपनी हैट उतारी और फिर शर्ट भी उतार दी. सलमान ने कहा कि अगर ट्रोल करना पसंद है तो आओ और उन्हें ट्रोल करो. इसके बाद उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया और अपना मेकअप भी हटवा दिया. सलमान ने ट्रोलर्स से कहा कि दूसरों पर कमेंट करने से पहले खुद को देखें. उन्होंने कहा कि किसी के शरीर, चेहरे या उम्र पर टिप्पणी करने से पहले अपने और अपने परिवार के बारे में भी सोचना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 20 के सेट पर बिगड़ी Salman Khan की तबियत? सीना पकड़कर फर्श पर लेट गए भाई जान; तब आम्रपाली दुबे ने…

MORE NEWS