Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों रिश्तों और दोस्ती को लेकर खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस बार सलमान खान के निशाने पर कंटेस्टेंट तनमय सिंह उर्फ स्काउट ओपी (Scout OP) आ गए हैं. शो के नए प्रोमो में सलमान स्काउट की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने स्काउट के लव गिल (Love Gill) के साथ रिश्ते पर भी कई सवाल खड़े किए हैं. सलमान की बातें सुनकर स्काउट काफी परेशान नजर आए. वहीं, अब सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या स्काउट शो को बीच में ही अलविदा कह देंगे?
सलमान खान ने स्काउट को बताया अनलॉयल
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान स्काउट को उनकी दोस्ती और रिश्तों को लेकर आईना दिखाते नजर आ रहे हैं. सलमान ने कहा कि स्काउट ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी के साथ लॉयल नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘आप बहन जैसी दोस्त जिसे कहते हैं, उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए.’ इसके बाद सलमान ने स्काउट से पूछा कि क्या उन्हें इमोशनली मैनिपुलेट करके फंसाया गया था? इस पर स्काउट ने साफ इनकार कर दिया. लेकिन सलमान यहीं नहीं रुके. उन्होंने स्काउट से सवाल किया कि आखिर वह हर बात का दोष दूसरों पर क्यों डालते हैं.
गर्लफ्रेंड काशवी ने भी दी थी लव से दूर रहने की सलाह
दरअसल, इससे पहले वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी घर में पहुंची थीं. उन्होंने स्काउट को लव गिल से दूरी बनाने और उनसे अपना रिश्ता खत्म करने की सलाह दी थी. काशवी की बातें सुनकर स्काउट काफी हैरान रह गए थे. अब नए प्रोमो में सलमान भी इसी मुद्दे पर स्काउट को घेरते दिखाई दिए. उन्होंने स्काउट को उनके व्यवहार और रिश्तों को लेकर कड़ी बातें सुनाईं. सलमान की नाराजगी देखकर साफ लग रहा है कि यह मामला अब बिग बॉस के घर में बड़ा मुद्दा बन चुका है.
लव गिल का रिएक्शन भी खींच रहा ध्यान
प्रोमो में सलमान जब स्काउट की क्लास लगा रहे होते हैं, तब कैमरा बार-बार लव गिल की तरफ जाता है. इस दौरान लव काफी हैरान और शॉक्ड नजर आती हैं. हालांकि, इस पूरे मामले पर उनका कोई सीधा जवाब प्रोमो में देखने को नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें: Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम
क्या बिग बॉस का घर छोड़ देंगे स्काउट?
प्रोमो के आखिर में स्काउट अपना माइक निकालते हुए दिखाई देते हैं. उनका यह अंदाज देखकर फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह शो छोड़ने का फैसला कर सकते हैं? सोशल मीडिया पर भी इस क्लिप को लेकर खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, अभी तक स्काउट के शो छोड़ने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की फटकार के बाद स्काउट क्या फैसला लेते हैं और क्या बिग बॉस के घर में लव के साथ उनकी दोस्ती का नया मोड़ देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का