Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > इंस्टाग्राम पर देखकर मंगवाई फेयरनेस क्रीम, एक साल इस्तेमाल के बाद 17 साल की लड़की की किडनी खराब

इंस्टाग्राम पर देखकर मंगवाई फेयरनेस क्रीम, एक साल इस्तेमाल के बाद 17 साल की लड़की की किडनी खराब

Kerala fairness cream case: केरल के मलप्पुरम में 17 साल की लड़की को इंस्टाग्राम पर प्रचारित फेयरनेस क्रीम का करीब एक साल तक इस्तेमाल करने के बाद किडनी की गंभीर बीमारी हो गई. जांच में उसके शरीर में पारे की मात्रा खतरनाक स्तर पर मिली. क्रीम के नमूने में भी 12,500 PPM पारा पाया गया, जबकि स्वीकार्य सीमा एक PPM से कम है. डॉक्टरों ने लड़की को मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी से पीड़ित बताया है. कंपनी की ओर से शिकायत का जवाब नहीं मिलने पर परिवार उपभोक्ता अदालत जाने की तैयारी कर रहा है. केरल राज्य बाल अधिकार आयोग ने मामले में कई विभागों से जवाब मांगा है.

Written By:
Published: November 21, 2026 23:17:12 IST
Last Updated: November 21, 2026 23:17:12 IST

Mobile Ads 1x1

Kerala fairness cream case: सोशल मीडिया पर दिखने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के विज्ञापनों पर आंख बंद करके भरोसा करना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है. केरल से ऐसा ही एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां 17 साल की लड़की को इंस्टाग्राम पर प्रचारित फेयरनेस क्रीम का करीब एक साल तक इस्तेमाल करने के बाद किडनी की गंभीर बीमारी हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की के शरीर में पारे (मरकरी) की मात्रा खतरनाक स्तर तक पहुंच गई थी. इस्तेमाल की जा रही क्रीम की जांच में भी 12,500 पार्ट्स प्रति मिलियन (PPM) पारा मिला, जबकि इसकी स्वीकार्य सीमा एक PPM से कम होनी चाहिए. मामले में केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है.

इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर मंगवाई थी क्रीम

मलप्पुरम के एस्टर MIMS मदर हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की ने इंस्टाग्राम पर इन्फ्लुएंसर्स के वीडियो में इस क्रीम का विज्ञापन देखा था. वीडियो में दावा किया गया था कि क्रीम लगाने से मुंहासे, दाग धब्बे और त्वचा का कालापन दूर हो जाएगा. इसके बाद लड़की ने वीडियो में दिए गए व्हाट्सऐप नंबर पर संपर्क किया और क्रीम मंगवाई. शुरुआत में उसे इसका असर अच्छा लगा, इसलिए उसने कई और बोतलें मंगवा लीं. वह करीब एक साल तक इसका इस्तेमाल करती रही.

ब्लड प्रेशर गिरने लगा, पैरों में आई सूजन

कुछ समय बाद लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी. उसका ब्लड प्रेशर अचानक कम होने लगा और वह कई बार बेहोश भी हुई. उसके पैरों में सूजन आ गई. हालत ऐसी हो गई कि उसे चलने और सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होने लगी. इसके बाद परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा. किडनी रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर एस ने बताया कि जांच में लड़की के खून और शरीर में पारे की मात्रा बहुत ज्यादा मिली. डॉक्टरों ने उसे मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी नाम की गंभीर किडनी बीमारी से पीड़ित पाया.

किडनी को पहुंचा सकता है नुकसान

डाॅक्टर के मुताबिक, क्रीम के नमूने की जांच में 12,500 PPM पारा मिला, जबकि इसकी स्वीकार्य सीमा एक PPM से कम होनी चाहिए. पारा शरीर में पहुंचकर किडनी के खून साफ करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है. डॉक्टर ने क्रीम में मौजूद पारे को लड़की की बीमारी की वजह बताया है. समय पर इलाज नहीं मिलने पर ऐसी स्थिति में आगे गंभीर परेशानियां हो सकती हैं. लड़की ने बताया कि उसने तबीयत बिगड़ने के बाद कंपनी को शिकायत की थी. शुरुआत में कंपनी ने शिकायत बड़े अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही, लेकिन बाद में उसके संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया. परिवार कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता अदालत में केस करने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल क्रीम का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है. मीडिया में मामला सामने आने के बाद केरल राज्य बाल अधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज किया. आयोग ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक, राज्य पुलिस प्रमुख, ड्रग्स कंट्रोलर, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण और संबंधित अस्पताल के अधीक्षक से जवाब मांगा है.

MORE NEWS